Why Amit Shah not trust Nitish Kumar asks Tejashwi Yadav in Bihar assembly अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी यादव ने विधानसभा में सीधे पूछ लिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी यादव ने विधानसभा में सीधे पूछ लिया

बिहार विधानसभा में गुरुवार को तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से पूछा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा क्यों नहीं हैं। अगर है तो अगले महीने सीतामढ़ी में वे नीतीश को 2025 से 30 तक का सीएम फेस घोषित करें।

Thu, 24 July 2025 02:52 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी यादव ने विधानसभा में सीधे पूछ लिया

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए एनडीए के सीएम फेस पर तंज कसा। तेजस्वी ने कहा- अमित शाह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा क्यों नहीं हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि नीतीश चुनाव तक ही मुख्यमंत्री हैं, उसके बाद सीएम कौन होगा यह देखा जाएगा। तेजस्वी ने सदन में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नीतीश को हाइजैक करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने सीतामढ़ी आ रहे हैं। उन्हें सीतामढ़ी से ऐलान कर देना चाहिए कि 2025 से 2030 तक नीतीश ही सीएम का चेहरा रहेंगे। उन्होंने कहा, “हालांकि, यह सरकार अब रिपीट नहीं होने वाली है। सरकार 15 साल से ज्यादा पुराने वाले वाहनों को खटारा बना देती है। इसी तरह 20 साल से चली आ रही नीतीश सरकार भी अब खटारा हो गई है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरा चमकाने के लिए कूदते रहते हैं, तेजस्वी ने नीतीश के मंत्री को कहा बंदर

तेजस्वी ने आगे कहा कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो हिम्मत वाला हो, दिलेर हो। उन्होंने सत्ता पक्ष की ओर बैठे सीएम नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा, "जो बगल में बैठे हैं (सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा) वो आपका भला नहीं चाहते हैं। आपके आसपास के (जेडीयू में) तीन-चार लोग भाजपा से हाथ मिला लिए हैं। समय आएगा तब आपको पता चलेगा लोग चर्चा करते हैं कि जदयू अब भाजपा का प्रकोष्ठ बनकर रह गई है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नकलची सरकार छीन रही मुद्दे, अब चुनाव की घोषणा के बाद करेंगे वादा-ऐलानः तेजस्वी

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश के नीति आयोग की बैठक और इन्वेस्टर्स मीट में हिस्सा नहीं लेने पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी ने दावा किया कि सीएम को पूरी तरह हाइजैक कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के पास आगे का कोई रोडमैप नहीं है। अगर इन्हें 5 साल और मौका मिले तो, ये क्या करेंगे इन्हें पता नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।