राजद ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ेंगे तेज प्रताप, बोले- तेजस्वी के साथ जयचंद
तेजप्रताप ने कहा है कि 2025 में महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। राजद ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे और जनता पार्टी के कैंडिडेट को हरा देगी।
राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि 2025 में महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। राजद ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे और जनता पार्टी (आरजेडी) के कैंडिडेट को हरा देगी। महुआ को जिला बनाने का आश्वासन देते हुए तेजप्रताप ने इस क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बताया। जीतने के बाद तेजस्वी यादव को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि इस पर अभी क्यों बताएं। महुआ से आरजेडी के मुकेश रौशन फिलहाल विधायक हैं। अनुष्का यादव प्रकरण में लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। वे सोशल मीडिया के जरिए टीम तेजप्रताप का गठन कर ताकत विस्तार में लग गए हैं।
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने 2025 के चुनावी प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि महुआ मेरी कर्मभूमि है जहां से राजनीति की शुरुआत की। वहीं से पहली बार विधायक बना और इतनी कम उम्र में स्वास्थ्य मंत्री बना। कभी भी मेरा नाम लिया जाएगा तो महुआ से जोड़ा जाएगा। बिहार की जनता उन्हें आगे बढ़ाती है तो चर्चा में रहते हैं। महुआ में काफी काम किया। सड़क बनवाया, मेडिकल कॉलेज बनवाया, मां राबड़ी देवी ने एमएलसी फंड से एंबुलेंस दिया। अब महुआ में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। महुआ को जिला बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
तेज प्रताप ने कहा कि इस सीट पर अगर आरजेडी ने टिकट दिया तो ठीक नहीं तो निर्दलीय चुनाव के मैदान में उतर जाएंगे। महुआ की जनता मुझे बुला रही है। लोग कह रहे हैं कि आरजेडी के टिकट पर दूसरा कोई आया तो उसे हरा कर वापस भेज देंगे। मैं पार्टी से लड़ूं या निर्दलीय,जीत मुझे ही मिलेगी। मेरे साथ जुड़ने वाले के मन में रहता है कि उन्हें भी कुछ मिले। यह अच्छी बात है। जिसे चुनाव लड़ने का मन होगा वह भी लड़ेगा। पार्टी विधायक (भाई तेजस्वी और मां राबड़ी देवी समेत) मंगलवार को काली ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। तेजप्रताप पार्टी की राय के विपरीत सफेद कुर्ता पहनकर आए थे। पूछने पर कहा कि केवल शनिवार को ही काला कपड़ा पहनते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब सीएम नहीं बन पाएंगे। वे जा रहे हैं। लेकिन यह नहीं बताया कि कौन बनेगा। तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के सवाल पर तेजप्रताप ने हां में जवाब नहीं दिया। कहा कि छोटे भाई को आशीर्वाद है। लेकिन उनके साथ वाले जयचंद लोग मुख्यमंत्री बनने देगा तब ना। तेजस्वी के लिए वोट मांगने के सवाल का भी जवाब नहीं दिया। निर्दलीय जीतने के बाद तेजस्वी यादव को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि पहले ही क्यों बता दें।
टीम तेजप्रताप यादव के बारे में उन्होंने बताया कि उनसे जुड़ने के लिए यह एक प्लेटफॉर्म है जहां लोग उनको फॉलो करते हैं। महादेव का आशीर्वाद उनके साथन है कि उनकी टीम बहुत कम समय में बड़ी हो रही है।महुआ के नॉन पॉलिटिकल लोग भी मेरे समर्थन में हैं।




साइन इन