step father raped daughter for six months become pregnant in bihar bhagalpur 6 महीने से पिता रेप कर रहे थे..,बिहार में बेटी से हैवानियत; गर्भवती हुई तो मां को बताई हैवानियत की दास्तान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

6 महीने से पिता रेप कर रहे थे..,बिहार में बेटी से हैवानियत; गर्भवती हुई तो मां को बताई हैवानियत की दास्तान

बेटी ने बताया कि सौतेला पिता उसे चाकू दिखाकर डराते धमकाते हुए कहता था कि यदि मां को बताया तो वह दोनों को मार डालेगा। इस कारण उसने अपना मुंह नहीं खोल रही थी। मामले की जानकारी मां को तब हुई, जब एक हफ्ते पहले बच्ची की तबियत खराब हुई।

Tue, 1 July 2025 09:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, भागलपुर
share
6 महीने से पिता रेप कर रहे थे..,बिहार में बेटी से हैवानियत; गर्भवती हुई तो मां को बताई हैवानियत की दास्तान

बिहार में एक बार फिर रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। इस बार मामला भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र का है। उस इलाके में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी लंबे समय से घटना को अंजाम दे रहा था। बच्ची गर्भवती हो गई। बच्ची की मां के बयान पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सौतेले पिता को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लंबे समय से उसके साथ गलत कार्य कर रहा था। उसने बताया कि सौतेला पिता उसे चाकू दिखाकर डराते धमकाते हुए कहता था कि यदि मां को बताया तो वह दोनों को मार डालेगा। इस कारण उसने अपना मुंह नहीं खोल रही थी। मामले की जानकारी मां को तब हुई, जब एक हफ्ते पहले बच्ची की तबियत खराब हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान को पहचाना
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर बम है, कभी भी फट सकता है; ईमेल से धमकी मिलते ही मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश

मां ने जब पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि बेटी दो माह की गर्भवती है। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि डर से वह अपना मुंह नहीं खोल रही थी। काफी समझाने पर उसने अपने सौतेले पिता के कुकृत्य की पूरी कहानी सुनाई। उसने बताया कि जब वह काम के लिए बाहर चली जाती थी तो उसके साथ पिछले छह महीने से सौतेला पिता गलत कर रहा था, लेकिन जान से मारने की धमकी देने को लेकर वह चुप थी, लेकिन जब तबियत बिगड़ी तो वह घटना को नहीं छिपा सकी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उसके पति की मृत्यु करीब 14 साल पहले हो गई थी। तब उसे एक बच्ची थी। इसके बाद ही उसने आरोपी से शादी की थी। इस शादी से भी उसे एक पांच साल की बच्ची है। एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को रात में लेकर आना.., बिहार में गर्भवती महिला से तांत्रिक ने किया रेप
ये भी पढ़ें:10 लाख रुपये वसूल कर गंदा वीडियो किया वायरल, महिला पर संबंध बनाने का भी दबाव
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।