blind girl raped by school staff for two years in patna पटना के स्कूल में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान स्टाफ को पहचाना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के स्कूल में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान स्टाफ को पहचाना

पीड़ित बच्ची स्कूल के छात्रावास में रहकर वर्ष 2018 से पढ़ाई कर रही है। 17 मई को गर्मी की छुट्टी हुई थी। इसके बाद 25 जून को जब स्कूल खुला तो अभिभावक उसे भेजने लगे। लेकिन, बच्ची ने इनकार कर दिया।

Tue, 1 July 2025 05:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना के स्कूल में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान स्टाफ को पहचाना

बिहार की राजधानी पटना के एक नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाला अत्यंत ही घिनौना मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची से पिछले दो वर्षों से दुष्कर्म हो रहा था। आरोप स्कूल के ही क्लर्क अजीत कुमार पर लगा। तीन दिन पूर्व बच्ची के मां-बाप को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अजीत को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के परिजनों का दावा है कि मामले की तह तक जांच हो तो और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पीड़ित बच्ची स्कूल के छात्रावास में रहकर वर्ष 2018 से पढ़ाई कर रही है। 17 मई को गर्मी की छुट्टी हुई थी। इसके बाद 25 जून को जब स्कूल खुला तो अभिभावक उसे भेजने लगे। लेकिन, बच्ची ने इनकार कर दिया। वह डरी-सहमी थी। तब मासूम की बहन ने अभिभावकों को बताया कि अजीत सर उसके साथ गलत हरकत करते हैं। बाद में मासूम ने भी बताया कि पिछले दो वर्षों से अजीत उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट

पीड़िता ने आवाज से आरोपित को पहचाना

जिस मासूम के साथ साथ यह घटना हुई है उसकी आंख की रोशनी महज 10% ही है। वह किसी को साफ-साफ देख भी नहीं सकती। आवाज से ही बच्ची ने आरोपित को भी पहचाना। पटना के नेत्रहीन बालिका विद्यालय में तैनात जिस क्लर्क अजित कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा है वह बच्चियों को पेपर बांटने का काम भी करता था। इसी दौरान मासूम से उसकी मुलाकात हुई थी। तभी से उसकी गंदी नजर उसपर पड़ गई।

पीड़िता ने अपने मां-बाप को बताया कि अजीत उसके साथ गलत हरकत करने के बाद मारपीट करने और स्कूल से निकलवा देने की धमकी देता था। वह कहता था कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो बहुत पिटाई करेगा। डर के कारण उसने अब तक किसी को कुछ नहीं बताया था।

छात्राओं ने पूछा-अजीत सर जेल जाएंगे ना

जब पुलिस और बच्ची के अभिभावक स्कूल पहुंचे तो वहां मौजूद अन्य छात्राओं ने कहा कि अजीत सर जेल जाएंगे ना? इससे लगता है कि बाकी बच्चियां भी अजीत से डरी सहमी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार की इन छह सड़क परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:जेल में बंद गरीब कैदियों की जमानत राशि देगी बिहार सरकार, एसपी-डीएम को फरमान जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।