rjd mla ritlal yadav Health deteriorated in bhagalpur jail wife said conspiracy to killed him राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश

सुरक्षा को देखते हुए डेढ़ माह पूर्व पटना के बेऊर जेल से रीतलाल यादव को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड में रखा गया है। जेल अधिकारियों से इस मामले में सपंर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Tue, 1 July 2025 07:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा जेल में अचानक बिगड़ गई। उन्हें भागलपुर जेल से मायागंज अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें कैदी वार्ड में शिफ्ट कर इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार विधायक रीतलाल का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर बेहद नीचे चला गया था। जिसके चलते जेल प्रशासन ने रात करीब 9:30 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि सुरक्षा को देखते हुए डेढ़ माह पूर्व पटना के बेऊर जेल से रीतलाल यादव को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड में रखा गया है। जेल अधिकारियों से इस मामले में सपंर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरेंडर के बाद राजद विधायक रीतलाल यादव का दावा- मुझे मारने के लिए AK-47 दिया
ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने का है आरोप

इधर, उनकी पत्नी रिंकू देवी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पति की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस वायरल वीडियो में रीतलाल यादव की पत्नी कहती हैं कि रीतलाल यादव को मारने की कोशिश की गई है। जेल में उन्हें मारने की साजिश है। मेरे पूरे परिवार को मारने की साजिश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट
ये भी पढ़ें:जेल में बंद गरीब कैदियों की जमानत राशि देगी बिहार सरकार, एसपी-डीएम को फरमान जारी

आपको बता दें कि कुछ समय पहले पटना के एक बिल्डर कुमार गौरव ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि, बाद में रीतलाल यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। राजद विधायक ने आरोप लगाया था कि उन्हें मारने की कोशिश की गई थी और इसके लिए AK-47 मंगवाया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।