Bihar Weather: बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
Bihar Weather: दक्षिण बिहार में ठनका और बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों के कुछ स्थानों पर ठनका और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में सोमवार की देर रात झमाझम बारिश हुई है। बिहार के 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि शेष जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दक्षिण बिहार में ठनका और बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों के कुछ स्थानों पर ठनका और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
राज्य के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, गया और नवादा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
पटना में कैसा रहेगा मौसम
पटना में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, निचले इलाकों में कुछ देर के लिए जलजमाव भी हो गया। इससे पहले सुबह में भी कुछ देरी वर्षा हुई। उसके बाद तेज धूप खिलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में मंगलवार को बादल छाया रहेगा। इस दौरान जिले के एक-दो जगहों पर ठनका गिरने के साथ ही बारिश के आसार हैं। उधर, दिन में सूरज के तल्ख तेवर रहे और आर्द्रता की मात्रा 64 प्रतिशत रही।
गोपालगंज में 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली
वहीं सोमवार को पटना सहित 15 जिलों में बारिश हुई। जबकि तीन जिलों में बूंदाबांदी हुई। जिस कारण राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री गोपालगंज में और सबसे कम तापमान 25.5 डिग्री किशनगंज में दर्ज किया गया। वहीं गोपालगंज में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।




साइन इन