blackmailer take 10 lakh rs from woman and made obscene video viral make pressure for physical relation 10 लाख रुपये वसूल कर गंदा वीडियो किया वायरल, महिला पर संबंध बनाने का भी दबाव; बिहार में ब्लैकमेलर ने किया कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

10 लाख रुपये वसूल कर गंदा वीडियो किया वायरल, महिला पर संबंध बनाने का भी दबाव; बिहार में ब्लैकमेलर ने किया कांड

महिला का कहना है कि सुनील और चार अन्य लोग मिलकर 10 लाख रुपये वसूल चुके हैं। इसके बाद भी पांच लाख देने की मांग करने लगे। सुनील संबंध बनाने का दबाव भी देने लगा। बात नहीं मानी तो अश्लील एडिटेड वीडियो वायरल कर दिया।

Tue, 1 July 2025 09:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
10 लाख रुपये वसूल कर गंदा वीडियो किया वायरल, महिला पर संबंध बनाने का भी दबाव; बिहार में ब्लैकमेलर ने किया कांड

बिहार में एक ब्लैकमेर ने ऐसा कांड किया है जिसकी वजह से एक महिला को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरपुर जिले में ब्लैकमेलर ने 10 लाख रुपये वसूलने के बाद भी पारू के एक गांव की महिला की अश्लील तस्वीर और वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने से पहले ब्लैकमेलर ने पांच लाख रुपये की मांग की थी और संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इसके लिए पीडित महिला नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया।

अब पीड़िता का जीना मुहाल हो गया है। उसने मुजफ्फरपुर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें ब्लैकमेलर हाजीपुर के एक चिकित्सक के कंपाउंडर सरैया के अंवारा निवासी सुनील कुमार समेत छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने साइबर पुलिस को बताया है कि वह वर्ष 2023 में हाजीपुर में एक डॉक्टर के यहां इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर के यहां कार्यरत आरोपित सुनील कुमार से जान पहचान हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट
ये भी पढ़ें:पत्नी को रात में लेकर आना.., बिहार में गर्भवती महिला से तांत्रिक ने किया रेप

इसके बाद वह अक्सर फोन करने लगा। उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम से फोटो डाउनलोड कर उसे एडिट कर अश्लील फोटो व वीडियो बना दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इज्जत के चलते उसे रुपये देने लगी। उसने पांच लाख रुपये वसूल लिये। रुपये वसूली के लिए उसने पत्नी पिंकी तक को घर पर भेजा। उसकी पत्नी घर पर आई और डरा धमका कर नगद रुपये ले गई।

महिला का कहना है कि सुनील और चार अन्य लोग मिलकर 10 लाख रुपये वसूल चुके हैं। इसके बाद भी पांच लाख देने की मांग करने लगे। सुनील संबंध बनाने का दबाव भी देने लगा। बात नहीं मानी तो अश्लील एडिटेड वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने साइबर थाने में वीडियो व तस्वीर आदि भी सौंपे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश
ये भी पढ़ें:पटना में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान को पहचाना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।