bring your wife at night Tantrik said husband and raped pregnant woman in muzaffarpur पत्नी को रात में लेकर आना.., बिहार में 7 महीने की गर्भवती महिला से तांत्रिक ने बार-बार किया रेप; हालत बिगड़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को रात में लेकर आना.., बिहार में 7 महीने की गर्भवती महिला से तांत्रिक ने बार-बार किया रेप; हालत बिगड़ी

झाड़-फूंक के बहाने गर्भवती से ओझा (तांत्रिक) ने दुष्कर्म किया। महिला को तीन अलग-अलग दिन बुलाकर ओझा ने दुष्कर्म किया। मेडिकल ओपी प्रभारी सरवरी खातून ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।

Tue, 1 July 2025 07:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
पत्नी को रात में लेकर आना.., बिहार में 7 महीने की गर्भवती महिला से तांत्रिक ने बार-बार किया रेप; हालत बिगड़ी

बिहार में एक तांत्रिक की करतूत सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस तांत्रिक ने झांसा देकर एक शख्स की गर्भवती पत्नी से बार-बार रेप किया। दुष्कर्म की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई। मुजफ्फरपुर जिले में सिवाईपट्टी थाना के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने गर्भवती से ओझा (तांत्रिक) ने दुष्कर्म किया। 7 महीने की गर्भवती महिला को तीन अलग-अलग दिन बुलाकर ओझा ने दुष्कर्म किया। मेडिकल ओपी प्रभारी सरवरी खातून ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।

उसने ओझा शंकर साह को आरोपित किया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ गर्भावस्था की परेशानियां थी। गांव वालों ने कहा कि किसी ओझा से दिखाना होगा। तब उसके पति ने ओझा से बात की। ओझा ने कहा पत्नी को रात में लेकर आना। पति के साथ वह ओझा के पास पहुंची तो ओझा ने पति को बांसवारी में बैठा दिया। खुद उसे अकेले चौर में ले जाकर दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के थाने में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, लड़की ने दे दी जान
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट

महिला ने लोकलाज के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। ओझा ने उसके पति को बताया कि तीन दिन बाद फिर लेकर आना। उसका पति तीन दिन बाद फिर महिला को ओझा के पास ले गया। दूसरी बार भी ओझा ने उसके साथ गलत किया। तीसरी बार जब महिला पहुंची तो ओझा ने फिर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। रक्तस्राव होने लगा। परेशानी बढ़ने पर उसने गोतनी व अन्य परिजनों को ओझा की करतूत बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार की इन छह सड़क परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:पटना में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान को पहचाना
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर बम है, कभी भी फट सकता है; ईमेल से धमकी मिलते ही मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।