bomb at patna airport blast at any time authority get threat through email पटना एयरपोर्ट पर बम है, कभी भी फट सकता है; ईमेल से धमकी मिलते ही मचा हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर बम है, कभी भी फट सकता है; ईमेल से धमकी मिलते ही मचा हड़कंप

पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) डायरेक्टर के आधिकारिक ईमेल पर आधी रात बाद एक ईमेल आया। भेजने वाले ने लिखा था कि एयरपोर्ट पर बम है। बम कभी भी फट सकता है। रविवार की सुबह ईमेल देखते ही एयरपोर्ट अधिकारियों को होश उड़ गए।

Tue, 1 July 2025 06:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर बम है, कभी भी फट सकता है; ईमेल से धमकी मिलते ही मचा हड़कंप

पटना एयरपोर्ट को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। ईमेल पर शनिवार रात एयरपोर्ट डायरेक्टर को यह धमकी दी गई। इससे एयरपोर्ट पर कई घंटे तक हड़कंप मचा रहा। सीआईएसएफ सहित पुलिस और अन्य एजेंसियों ने एयरपोर्ट की गहन छानबीन की, लेकिन बम नहीं मिला। एयरपोर्ट डायरेक्टर के आधिकारिक ईमेल पर शनिवार आधी रात बाद एक ईमेल आया। भेजने वाले ने लिखा था कि एयरपोर्ट पर बम है। बम कभी भी फट सकता है।

रविवार की सुबह ईमेल देखते ही एयरपोर्ट अधिकारियों को होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। वहीं, बम थ्रेट एसेस्मेंट कमेटी को सक्रिय कर दिया। सीआईएसएफ व पुलिस के बम निरोधक और श्वान दस्ता ने एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, पीड़िता ने आवाज से हैवान को पहचाना
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार की इन छह सड़क परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी

जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बाद में इस संबंध में एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विक्की सिंह ने हवाई अड्डा थाने में केस दर्ज कर कराया। हवाईअड्डा थानेदार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ईमेल भेजने की वजह का पता चल सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट
ये भी पढ़ें:जेल में बंद गरीब कैदियों की जमानत राशि देगी बिहार सरकार, एसपी-डीएम को फरमान जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।