Nityananda lashes out at Tejaswi for Modi mother insult Samrat Choudhary attacks on Lalu कालिया नाग तेजस्वी का विनाश करीब; मोदी की मां के अपमान पर नित्यानंद गरजे, सम्राट ने लालू को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कालिया नाग तेजस्वी का विनाश करीब; मोदी की मां के अपमान पर नित्यानंद गरजे, सम्राट ने लालू को घेरा

पीएम नरेंद्र मोदी की मां के अपमान पर बीजेपी गुस्से में है। नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष को कालिया नाग और कंश तक कह दिया है।

Sun, 21 Sep 2025 11:09 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कालिया नाग तेजस्वी का विनाश करीब; मोदी की मां के अपमान पर नित्यानंद गरजे, सम्राट ने लालू को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान का मामला एक बार फिर चर्चा में है। उनके लिए अपशब्द के इस्तेमाल वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे वैशाली के पातेपुर में तेजस्वी यादव की सभा का बताया जा रहा है। इस मुद्दे पर सियासी हाहाकार मच गया है। बीजेपी ने तलवार खींच लिया है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि तेजस्वी यादव के सत्यानाश का समय आ गया है। उन्होंने राहुल गांधी को भी जिम्मेवार ठहराया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर मोदी जी की मां को गाली दिलवाने का आरोप लगाया है। इससे पहले दरभंगा से पीएम को मां की गाली का वीडियो वायरल हुआ था जिसके लिए बिहार बंद कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रविवार को वैशाली में नित्यानंद राय काफी आहत और आक्रोश में दिखे। उन्होंने तेजस्वी यादव को कंश, कालियानाग, अधर्मी और अपराधी तक कह दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी के सामने उनके गुंडों ने पीएम और उनकी मां को गाली देकर महापाप किया है। बार-बार पीएम को और उनकी माता जी को गाली देकर ये लोग अनर्थ कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी की मां के AI वीडियो पर घमासान; कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, RJD को भी घेरा
ये भी पढ़ें:राहुल, तेजस्वी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा, मोदी की मां को गाली मामला
ये भी पढ़ें:PM मोदी की मां का AI वीडियो हर जगह से हटाए कांग्रेस, हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

चेहरे पर क्रोध लिए नित्यानंद राय बोले," तेजस्वी, कंश की तरह तुम्हारा नाश करेंगे। वोटों के वाण से जल्द ही बिहार की जनता तुम्हारा सत्यानाश करेगी। कालिया नाग की तरह विष उगल रहे हो, बिहार की जनता जल्द ही तुमको नाथ देगी। समय निकट है। याद रखो, तुमको चेतावनी दे रहा हूं अधर्मी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने भारत के शौर्य और स्वाभिमान को ऊंचा किया है। दिन रात देश और बिहार के विकास व समृद्धि के लिए परिश्रम करने वाले पीएम की माता जी को गाली दिलवा रहे हो। बिहार लोकतंत्र की धरती है, राघोपुर से ही तुम्हारा सत्यानाश होगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो

नित्यानंद राय यहीं नहीं रुके। कहा, "तेजस्वी, पूछो अपने पिताजी से ,रामरथ रोकने चला था इसी राघोपुर की धरती पर लेकिन रोक नहीं पाए। तुमको राघोपुर में ही पछाड़ेंगे। अब पानी सिर के ऊपर से पानी बह रहा है। अब बिहार की जनता समूल नाश करेगी। लालू परिवार ने अपना संस्कार ही बना लिया है गाली देने, जंगलराज और भ्रष्टाचार का। अब तुम्हारा नाश निकट है। बिहार की जनता ने कमर कस लिया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम को मां की गाली के बाद राहुल-तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत
ये भी पढ़ें:PM मोदी को मां की गाली देने के मामले में राहुल-तेजस्वी समेत 4 पर केस, कल सुनवाई
ये भी पढ़ें:मोदी को मां की गाली के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद; NDA का हल्ला बोल

इधर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गयी। तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता के द्वारा फिर से पीएम की मां को अपमानित किया गया। इससे साफ होता है कि लालू परिवार यह काम करवा रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्रके के लिए काला अध्याय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को मां की गाली देने वाला गिरफ्तार, जीप ड्राइवर है मोहम्मद रिजवी
ये भी पढ़ें:अत्यंत अशोभनीय; कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी को गाली पर सीएम नीतीश नाराज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।