Case filed against 4 people including Rahul and Tejashwi for abusing PM Modi mother hearing tomorrow पीएम मोदी को मां की गाली देने के मामले में राहुल-तेजस्वी समेत 4 पर पटना में केस, कल सुनवाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी को मां की गाली देने के मामले में राहुल-तेजस्वी समेत 4 पर पटना में केस, कल सुनवाई

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी को मां की गाली देने के मामले में पटना की अदालत में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी समेत 4 लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। जिस पर कल सुनवाई होगी। 

Tue, 2 Sep 2025 09:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम मोदी को मां की गाली देने के मामले में राहुल-तेजस्वी समेत 4 पर पटना में केस, कल सुनवाई

बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के मामले में पटना की एक अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5),61( 1)(2),62, 356, 351 और 353 के तहत मानहानि का मुकादमा दाखिल किया है।

परिवाद पत्र में राहुल गांधी, तेजस्वी प्रसाद यादव, मुकेश साहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अदालत में यह मुकदमा परिवाद पत्र संख्या 12873/2025 के रूप में दर्ज है। परिवाद पत्र पर सुनवाई कल यानी 3 सितंबर को होगी। आपको बता दें वोटर अधिकार यात्रा के मंच से दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी को मां की गाली दी गई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि आरोपी मो. रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को मां की गाली के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद; NDA का हल्ला बोल
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी को गाली देने वाला रिजवी है ओवैसी का फैन? NRC पर कर चुका है आंदोलन
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी के स्वागत में बने मंच से मोदी को मां की गाली दी गई, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:मोदी को मां की गाली देने वाला गिरफ्तार, जीप ड्राइवर है मोहम्मद रिजवी

इस मामले को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंदी रहेगी। इस दौरान बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और महिलाएं सड़क पर मार्च करेंगी। बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी इस मामले पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग करते आ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।