Case filed against Rahul Tejaswi in Muzaffarpur court case of abusing Modi mother राहुल, तेजस्वी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा, मोदी की मां को गाली मामला; अगली सुनवाई कब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल, तेजस्वी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा, मोदी की मां को गाली मामला; अगली सुनवाई कब

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरुद्ध मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता व भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दाखिल किया है।

Fri, 29 Aug 2025 07:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
राहुल, तेजस्वी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा, मोदी की मां को गाली मामला; अगली सुनवाई कब

दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया है । यह परिवाद अधिवक्ता व भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दाखिल किया है। इस मामले में 11 सितम्बर को अगली सुनवाई होगी।

अधिवक्ता अनिल कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि है 28 अगस्त को अपना फेसबुक अकाउंट देख रहा था। उसमें देखा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा की एक सभा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। आरोपितों ने इस पर खेद भी व्यक्त नहीं किया । कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। 11 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी के स्वागत में बने मंच से मोदी को मां की गाली दी गई, वीडियो वायरल

उधर शुक्रवार को पटना समेत कई जिलों में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई। मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता डंडा झंडा लेकर पहुंच गए और गेट खोल कर अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी मजबूती से जवाब दिया। दोनों ओर से जमकर धक्का मुक्की हुई। कांग्रेस के विरोध के बाद बीजेपी के वर्कर वापस लौट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत का सौदागर, नीच और अब मोदी को मां की गाली; क्या बिहार में सेल्फ गोल हो गया?

पटना में तो अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। बीजेपी और कांग्रेस के वर्करों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पत्थरबाजी भी हुई जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई। गोपालगंज में भी कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बीजेपी ने राहुल गांधी का पुतला दलन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा; कहा- BJP का टूलकिट, हमसे लेना-देना नहीं
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली: कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने पीएम को गाली देने के आरोपों से पल्ला झाड़ लिया। पार्टी नेता सचिन पायलट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी का कांग्रेस पार्टी से कोई नाता नहीं है। तो पवन खेरा ने कहा कि यह बीजेपी की साजिश है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से बीजेपी डर गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को मां की गाली देने वाला गिरफ्तार, जीप ड्राइवर है मोहम्मद रिजवी
ये भी पढ़ें:अत्यंत अशोभनीय; कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी को गाली पर सीएम नीतीश नाराज
ये भी पढ़ें:राहुल की यात्रा में मोदी को गाली से भड़की बीजेपी, RJD-कांग्रेस की क्लास लगा दी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।