PM Narendra Modi mother abused now in Tejashwi Yadav rally BJP MLA shares video अब तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो

भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शनिवार को वैशाली जिले के महुआ में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई।

Sat, 20 Sep 2025 11:24 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, महुआ/हाजीपुर
share
अब तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव की शुक्रवार को वैशाली जिले के महुआ में हुई जनसभा में पीएम मोदी को गाली दी गई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पातेपुर से विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने अपने फेसबुक पेज पर इस शेयर किया है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। बता दें राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी दरभंगा के एक निजी मंच से प्रधानमंत्री मोदी को गाली दी गई थी। उस पर बिहार और देश भर में काफी सियासी बवाल मचा था।

जानकारी के अनुसार, बिहार अधिकार यात्रा के तहत पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार शाम को महुआ के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। हालांकि, देर होने की वजह से वह महज 5 मिनट ही मंच पर रुके और थोड़ा भाषण देकर वहां से निकल गए। इस सभा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के DNA पर सवाल उठाए, मुझे मां-बहन की गाली दी गई, तब मोदी कहां थे: तेजस्वी

पातेपुर से भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने शनिवार रात अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि महुआ में तेजस्वी यादव के आदेश पर और MLA मुकेश रौशन के इशारे करने के बाद आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को दर्जनों बार गाली दी। विधायक ने वैशाली जिला प्रशासन ने उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। मगर यह सोशल मीडिया पर क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सियासी पारा गर्मा गया है। हालांकि, हम यह वीडियो आपको नहीं दिखा सकते हैं क्योंकि उसमें अपशब्दों का इस्तेमाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठी मैया से माफी मांगे कांग्रेस और आरजेडी, मां की गाली पर इमोशनल हुए पीएम मोदी

बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी दरभंगा जिले में एक नेता के स्वागत मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी थी। बाद में पुलिस ने गाली देने के आरोप में मोहम्मद रिजवी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं था। हालांकि, इस मामले पर बीजेपी ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए बिहार समेत देशभर में प्रदर्शन किए। राहुल और तेजस्वी यादव से माफी की मांग पर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद भी बुलाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम को मां की गाली के बाद राहुल-तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत

(महुआ से हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।