पीएम मोदी को मां की गाली के बाद राहुल-तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, 100 अज्ञात भी अभियुक्त
उन्होंने कहा कि दरभंगा के मंच से राजद-कांग्रेस था वीआईपी के सैकड़ो समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री एवम उनके स्वर्गीय माता जी को गालियां दी गई यह हजारों लाखों भारतीय जनमानस को झकझोर कर रख दिया है, इसके लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव , मुकेश साहनी जिम्मेवार हैं।

दरभंगा में राहुल-तेजस्वी के खुले मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मां को गाली देने एवं अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ सतीश चन्द्र गुप्ता के द्वारा एक परिवाद व्यवहार न्यायलय जमुई मे दायर किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए वादी के अधिवक्ता बृजनन्दन सिंह ने बताया कि उक्त वाद मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के नेता मुकेश साहनी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है जबकि 100 अज्ञात लोगों को भी इसमें अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अगली सुनवाई की तारीख 17 सितम्बर निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त मुकदमा भारतीय न्याय संहिता 61(1)(2), 62, 356, 351 और 553 के अंतर्गत दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा के मंच से राजद-कांग्रेस था वीआईपी के सैकड़ो समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री एवम उनके स्वर्गीय माता जी को गालियां दी गई यह हजारों लाखों भारतीय जनमानस को झकझोर कर रख दिया है, इसके लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव , मुकेश साहनी जिम्मेवार हैं। जिसने जानबुझकर अभद्र एवम अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है जो एक संज्ञेय अपराध है। उन्होंने बताया कि नरेद्र मोदी भारत के प्रजातांत्रिक पद्धति के द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी और महागठबंधन के नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में बनाए गए एक मंच से एक शख्स ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर काफी हंगामा मचा। आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी उर्फ रजा के तौर पर हूई थी। बाद में उसे दरभंगा शहर के सिंहवाड़ा इलाके से गिरफ्तार भी कर लिया गया था।




साइन इन