Mohammad Rizvi arrested who abused PM Narendra Modi mother Darbhanga पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाला दरभंगा में गिरफ्तार, जीप ड्राइवर है मोहम्मद रिजवी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाला दरभंगा में गिरफ्तार, जीप ड्राइवर है मोहम्मद रिजवी

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक स्वागत मंच से गाली दिए जाने के मामले में पुलिस ने जीप ड्राइवर मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया है। 

Fri, 29 Aug 2025 12:52 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाला दरभंगा में गिरफ्तार, जीप ड्राइवर है मोहम्मद रिजवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह जीप ड्राइवर है। दरभंगा के एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिजवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बनाए गए एक स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मंच कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से तैयार किया गया था, जिन्होंने एक दिन पहले ही माफी भी मांगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात छापेमारी कर रिजवी उर्फ राजा को पकड़ लिया गया। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी देगी। आरोप है कि राजा ने ही मंच से खड़े होकर पीएम मोदी को गाली दी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रिजवी दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी के स्वागत में बने मंच से मोदी को मां की गाली दी गई, वीडियो वायरल

पिकअप चलाता है रिजवी

पीएम मोदी को गाली देने वाला आरोपी मोहम्मद रिजवी ड्राइवर है। वह पिकअप चलाने का काम करता है। वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल उसे दरभंगा के सिमरी थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।

उस पर अतरबेल में कांग्रेस नेता मो. नौशाद के बनाए मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहने का आरोप है। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई के लिए केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने पुलिस को आवेदन दिया था। इसके बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के आदेश पर सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

क्या है मामला?

बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के मुद्दे पर वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था। यहां जाले विधानसभा क्षेत्र के सिमरी में कांग्रेस के टिकट दावेदार मोहम्मद नौशाद की ओर से स्वागत मंच तैयार किया गया था। इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में MCD हारे, MLA लड़ने बिहार आ गए; नौशाद कौन, जिनके मंच से मोदी को गाली?

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महागठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मोदी एवं नीतीश सरकार के मंत्रियों तक, सभी ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव से माफी की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल की यात्रा में मोदी को गाली से भड़की बीजेपी, RJD-कांग्रेस की क्लास लगा दी

वहीं, भाजपा की ओर से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसमें वायरल वीडियो के आधार पर पीएम मोदी को गाली देने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर, राज्य महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को दरभंगा के डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।

मोहम्मद नौशाद की सफाई-

बुधवार को जिस मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे गए, उसे कांग्रेस नेता नौशाद ने तैयार करवाया था। नौशाद जाले से कांग्रेस के टिकट के दावेदर हैं। विवाद होने पर गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माफीनामे का वीडियो पोस्ट किया।

नौशाद का कहना है कि राहुल गांधी का स्वागत करने के बाद वे उनके काफिले के साथ मुजफ्फरपुर की ओर चले गए थे। उनके मंच से कब अपशब्द कहे गए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वाकये से वह खुद भी आहत है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।