Controversy over AI video of PM Modi mother BJP lashes out at Congress also targets RJD पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर घमासान; कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, आरजेडी को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर घमासान; कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, आरजेडी को भी लपेटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के एआई वीडियो पर सियासी घमासान छिड़ गया है। बीजेपी के बिहार कांग्रेस पर पीएम मोदी की मां के अपमान का आरोप लगाया है। वहीं एनडीए घटक दलों की महिला नेत्रियों ने कांग्रेस से वीडियो डिलीट करने और मांफी मांगने को कहा है।

Fri, 12 Sep 2025 03:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर घमासान; कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, आरजेडी को भी लपेटा

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को मां की गाली देने का विवाद अभी तक थमा नहीं है, इस बीच बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पोस्ट किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के किरदार वाले एआई वाले वीडियो पर सियासी घमासान छिड़ गया है। जिस पर बीजेपी अब कांग्रेस पर भड़क गई है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए इसे पीएम मोदी की मां का अपमान बताया है।

उन्होने पोस्ट में लिखा की कांग्रेस पार्टी ने निकृष्टता की हद पार कर दी है। कांग्रेस अब AI तकनीक का दुरुपयोग कर माननीय प्रधानमंत्री की माताजी का अपमान कर रही है। यह मानसिक दिवालियापन और कांग्रेस की गिरी हुई सोच का सबूत है। यह देश की हर मातृशक्ति का अपमान है। मोदी जी की माताजी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस का गिरा हुआ स्तर दिखाता है कि उनके लिए कोई संस्कार मायने नहीं रखते हैं। लेकिन याद रखें, बिहार की धरती मां का अपमान करने वालों को कभी माफ नहीं करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर जिले की कम से कम एक सीट पर लड़ेगी कांग्रेस, पिछली बार 7 में नहीं थे कैंडिडेट
ये भी पढ़ें:नेपाल भारत का हिस्सा होता तो… पड़ोस में हिंसा को सम्राट ने कांग्रेस की भूल बताया
ये भी पढ़ें:घुसपैठियों के वोट काटे जा रहे तो विरोध क्यों? राहुल-तेजस्वी से नित्यानंद ने पूछा

वहीं इस मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार कांग्रेस के द्वारा एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और आरजेडी ने फैसला कर लिया है, कि हम नहीं सुधरेंगे। लेकिन, मैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बता देना चाहता हूं कि बिहार की जनता ने पहले भी आपको सुधारा है, और इस बार भी आपको सुधारने जा रही है। नित्यानंद राय आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कहने पर प्रधानमंत्री और उनकी माता को बार-बार अपमानित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की यात्रा 16 सितंबर से, 10 जिले नापेंगे; राहुल के साथ भी बिहार घूमे थे
ये भी पढ़ें:आपका विधायक नहीं आया ? तेजस्वी के क्षेत्र राघोपुर में तेजप्रताप ने लोगों से पूछा

आपको बता दें बिहार कांग्रेस की ओर पोस्ट किए गए एनआई वीडियो का शीर्षक साहब के सपनों में आई 'मां' है। जिसमें दिखाया गया है कि पीएम मोदी के सपने में आईं उनकी मां उन्हें डांटते हुए कहती हैं। "अरे बेटा, पहले तो तुमने हमें नोटबंदी की लंबी लाइनों में खड़ा किया, तुमने मेरे पैर धोने का रील बनवाया और बिहार में अब मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो। तुम फिर से बिहार में नौटंकी करने की कोशिश कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?" इस संवाद के बाद पीएम मोदी की नींद टूट जाती है।

कांग्रेस के इसी वीडियो को लेकर बीजेपी हमलावर है। दिल्ली से लेकर बिहार तक भाजपा नेता कांग्रेस पर पीएम मोदी की मां के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।