nitish government increased security of tejaswhi yadav samrat chaudahry and pappu yadav before bihar chunav तेजस्वी को जेड और सम्राट को जेड प्लस, पप्पू को वाई; बिहार चुनाव से पहले 5 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को जेड और सम्राट को जेड प्लस, पप्पू को वाई; बिहार चुनाव से पहले 5 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अररिया सांसद प्रदीप कुमार, बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह शामिल हैं।

Mon, 11 Aug 2025 10:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
तेजस्वी को जेड और सम्राट को जेड प्लस, पप्पू को वाई; बिहार चुनाव से पहले 5 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले बिहार के 5 दिग्गज नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नीतीश सरकार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पांच नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अररिया सांसद प्रदीप कुमार, बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह शामिल हैं।

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जेड प्लस और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, प्रदीप सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को वाई प्लस जबकि नीरज कुमार को वाई श्रेणी सुरक्षा दिए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाम- कैट कुमार, पिता का नाम-कैटी बॉस; अब बिहार में बिल्ली की फोटो के साथ आवेदन
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

यहां आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल उठे थे। नवादा से पटना लौटते समय पटना के मरीन ड्राइव के पास राजद नेता के काफिले में एक कार घुस गई थी। इससे पहले उनके काफिले में शामिल एक कार को ठोकर मारने की घटना भी हुई थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी। इनके अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भलंबे समय से अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग उठाते रहे हैं।

Z + सुरक्षा श्रेणी क्या है…

बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा श्रेणी होती है। किसी व्यक्ति को यह सुरक्षा देने से पहले गृह मंत्रालय राज्य सरकार से सलाह के बाद निर्णय लेती है। जेड प्लस सुरक्षा में करीब 55 जवान वीआईपी की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं। यह एनएसजी के कमांडो होते हैं। यह कमांडो वीआईपी के घर से लेकर उनके दफ्तर तक उनके साथ रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को सीधी रेल सुविधा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शराबी ने थानेदार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा, सिपाही छोड़ कर भागा
ये भी पढ़ें:जो भी मिला उसे चाकू घोंपा, बिहार में 8 लोगों को जख्मी करने वाले को भीड़ ने मारा

तेजस्वी यादव के साथ रहेंगे 22 सुरक्षाकर्मी

Z श्रेणी की सुरक्षा एक हाईलेवल सुरक्षा व्यवस्था मानी जाती है। राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। अब 22 सुरक्षा कर्मी तेजस्वी यादव के साथ साए की तरह हमेशा साथ रहेंगे। इसमें एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी दोनों शामिल रहते हैं। इस कैटेगरी की सुरक्षा में आईटीबीटी या सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहते हैं।

पप्पू यादव वाई प्लस सुरक्षा घेरे में रहेंगे

पप्पू यादव को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा श्रेणी के तहत वीआईपी की सुरक्षा में करीब एक दर्जन जवान तैनात रहते हैं। इनमें 2-4 कमांडो और तीन पीएसओ होते हैं। इसके अलावा वाई श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था के तहत वीआईपी की सुरक्षा में करीब 8 जवान हमेशा तैनात रहते हैं। इन जवानों के लिए दो गाड़ियों का इंतजाम रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मारी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।