domicile certificate application on the name of cat kumar in rohtas district bihar नाम- कैट कुमार, पिता का नाम-कैटी बॉस; अब बिहार में बिल्ली की फोटो के साथ निवास प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नाम- कैट कुमार, पिता का नाम-कैटी बॉस; अब बिहार में बिल्ली की फोटो के साथ निवास प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन

इस आवेदन के सामने आने के बाद जिले की डीएम उदिता सिंह के आदेश के बाद नासरीगंज के रेवेन्यू अफसर कौशल पटेल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ नासरीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

Mon, 11 Aug 2025 09:42 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share
नाम- कैट कुमार, पिता का नाम-कैटी बॉस; अब बिहार में बिल्ली की फोटो के साथ निवास प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन

बिहार में अजब-गजब नाम और फोटो के साथ निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब रोहतास जिले में ऐसा ही एक आवेदन अंचल कार्यालय में दिया गया है। इस आवेदन में बिल्ली की तस्वीर लगी है। आवेदक ने इसमें अपना नाम कैट कुमार बताया है। इसके अलावा पिता का नाम कैटी बॉस और माता का नाम कटिया देवी बताया है। बिल्ली की तस्वीर वाला यह आवेदन बिक्रमगंज अनुमंडल के नासरीगंज अंचल स्थित कार्यालय में भेजा गया है। आवेदन ने अपना पता अतीमगंज, वार्ड संख्या-07, डाकघर-महादेवा, थाना-नासरीगंज , पिन कोड - 821310, प्रखंड- नासरीगंज, अनुमंडल-बिक्रमगंज और जिला रोहतास दर्ज किया है।

इस आवेदन के सामने आने के बाद जिले की डीएम उदिता सिंह के आदेश के बाद नासरीगंज के रेवेन्यू अफसर कौशल पटेल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ नासरीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि दिनांक 29-07-2025 को मोबाइल संख्या- 6205831700 से निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक आवेदन मिला है। इस आवेदन में आवेदक का नाम -कैट कुमार और पिता का नाम कैटी बॉस तथा मां का नाम कटिया देवी बताया गया है। आवेदन में आवेदक का ईमेल आईडी भी दर्ज है। इस आवेदन के जरिए ना सिर्फ सरकार कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई है बल्कि इसके लिए साजिश कर सरकारी व्यवस्था की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

बहरहाल आपको बता दें कि बिहार में अजीबोगरीब नाम से आवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यह कोई पहला आवेदन नहीं है। इससे पहले डॉगा बाबू, डोगेश और ट्रैक्टर के नाम पर भी अलग-अलग जिलों में आवास प्रमाण पत्र के आवेदन भेजने का मामला सामने आ चुका है। अभी हाल ही में खगड़िया जिले में राम, सीता और कौआ के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन मिलने का मामला सामने आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शराबी ने थानेदार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा, सिपाही छोड़ कर भागा
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।