drunk man beat station house officer with stick constable run away in bihar sheikhpura बिहार में शराबी ने थानेदार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा, सिपाही छोड़ कर भागा; धंधेबाजों का पता लगाने गए थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शराबी ने थानेदार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा, सिपाही छोड़ कर भागा; धंधेबाजों का पता लगाने गए थे

इधर, घटना के संबंध में अब जो बात छनकर आ रही है, उसके मुताबिक शराब पकड़ने की जिम्मेवारी संभालने वाले महकमा के एक चालक बराबर उस गांव में जाता था। धंधेबाजों को पकड़ने की जगह रुपया वसूली कर चला आता था। इससे पियक्कड़ काफी नाराज था।

Mon, 11 Aug 2025 09:27 AMNishant Nandan हिन्दु्स्तान संवाददाता, शेखपुरा
share
बिहार में शराबी ने थानेदार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा, सिपाही छोड़ कर भागा; धंधेबाजों का पता लगाने गए थे

बिहार के शेखपुरा में सादी ड्रेस में शराब के धंधेबाजों का टोह लेना कोरमा थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। नशे में धुत एक पियक्कड़ ने लाठी लेकर हमला कर दिया और चोर-चोर का शोर मचाकर थानाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शुक्र है कि हेलमेट पहने रहने के कारण लाठी के प्रहार से सिर में गंभीर चोट नहीं लगी। लेकिन, हेलमेट जरूर टूट गया। घटना कोरमा थाना के डीहकुसुम्भा गांव के बेलदारी टोले की है।

थानाध्यक्ष मुरारी कुमार माधव ने बताया कि गांव की तंग गलियों में बड़े वाहन नहीं जाते हैं। इसके कारण एक सिपाही को साथ लेकर बाइक से शराब के धंधेबाजों का पता लगाने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव में गये थे। तभी, नशे में धुत रामरूप उर्फ बाढ़ो केवट ने लाठी लेकर अचानक उनपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं चोर-चोर का शोर मचाने लगा। गांव के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ी पुलिस जीप में बैठे पुलिसकर्मी इस मंजर को देखकर दौड़े, तब जाकर पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को सीधी रेल सुविधा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, लड़की को भगाना चाहता था पुजारी
ये भी पढ़ें:गांवों का संपर्क टूटा, 19 लोग डूब गए; बिहार में बाढ़ से कई जिलों में तबाही

विडंबना यह रही है कि थानाध्यक्ष के साथ रहा सिपाही उन्हें बचाने की जगह अकेला छोड़कर भाग निकला। इधर, घटना के संबंध में अब जो बात छनकर आ रही है, उसके मुताबिक शराब पकड़ने की जिम्मेवारी संभालने वाले महकमा के एक चालक बराबर उस गांव में जाता था। धंधेबाजों को पकड़ने की जगह रुपया वसूली कर चला आता था। इससे पियक्कड़ काफी नाराज था। थानाध्यक्ष को भी वसूल करने वाला आदमी समझकर पियक्कड़ ने उनपर हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:जो भी मिला उसे चाकू घोंपा, बिहार में 8 लोगों को जख्मी करने वाले को भीड़ ने मारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।