miscreants ask kya haal hai and shot a man in patna tension between two villages of dhanarua क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दो गुटों के बीच तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में पेट्रोलिंग तेज कर दी है। थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की बात सामने आ रही है।

Mon, 11 Aug 2025 06:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, धनरुआ, पटना
share
क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव

पटना से सटे धनरुआ में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वीर स्थित चोरपुलवा के पास रविवार की दोपहर पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली सीधे कान के पास लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे पहले पीएमसीएच और फिर फोर्ड अस्पताल पटना रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामले पर दो गावों में तनाव है।

मसौढ़ी डीएसपी कन्हैया कुमार, थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार सहित छह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जो स्थानीय गांव निवासी विजय यादव का पुत्र है। राहुल धर्मवीर हत्याकांड का आरोपित रहा है। रविवार दोपहर राहुल कुमार बेलदारीचक से बाइक की सर्विसिंग करवाकर बाली के अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, लड़की को भगाना चाहता था पुजारी

जौदीचक जमालपुर जाने वाले रास्ते के पहले ही चोरपुलवा के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया। पास आकर एक बदमाश ने मुस्कुराते हुए कहा- क्या हाल है? जैसे ही राहुल पीछे मुड़ा, बदमाश ने नजदीक से गले में गोली मार दी। गोली लगते ही राहुल बाइक से गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दो गुटों के बीच तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में पेट्रोलिंग तेज कर दी है। थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार, घायल राहुल धर्मवीर पासवान हत्याकांड का आरोपित है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।