Bihar Weather: रेनकोट या छाता रखें साथ! बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल
मंगलवार को बिहार में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं रविवार अररिया, पटना, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में भारी बारिश हुई। इस दौरान अररिया में सबसे अधिक 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
रविवार को पटना सहित 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इधर, राज्य के आठ जिलों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है। शेष भागों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तर बिहार में ज्यादा जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी बिहार और उत्तर-मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
मंगलवार को बिहार में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं रविवार अररिया, पटना, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में भारी बारिश हुई। इस दौरान अररिया में सबसे अधिक 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री मोतिहारी में और सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री बांका में दर्ज किया गया।
पटना में बादल छाए रहने और बारिश के आसार
पटना जिले के कुछ जगहों पर सोमवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। रविवार को राजधानी में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इधर राजधानी पटना में दो घंटे की बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई। सबसे अधिक न्यू बाइपास के दक्षिण की आबादी जलजमाव से जूझ रही है। रविवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद शाम तक मोहल्लों से पानी निकलता रहा। वहीं पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पश्चिमी हिस्से में स्थित फूल बाजार और न्यू मार्केट के कुछ हिस्से में जलजमाव हो गया।
आर ब्लॉक स्थित हार्डिंग रोड में पानी लगने से लोगों के आने-जाने में परेशानी हुई। पश्चिमी लोहानीपुर, अनीसाबाद, जगत नारायण रोड, महावीर आरोग्य, कांटी फैक्ट्री एचआईजी रोड, संस्थान,चिड़ैयाटाड़ पुल के नीचे, घुड़दौड़ रोड, करबिगहिया स्टेशन के पास जलजमाव से लोगों को खासा परेशानी हुई।
महावीर कॉलोनी में 15 दिनों से सड़क पर पानी
वहीं बाजार समिति के आसपास, महावीर कॉलोनी में सड़क पर पानी लगा रहा। महावीर कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से सड़क पर पानी है। यहां के लोग पिछले दो सप्ताह से जलजमाव का दंश झेल रहे हैं। कदमकुआं में चेंबर धंसने से कुछ इलाकों का पानी नहीं निकल रहा है। इससे निचले इलाके में जलजमाव स्थिति बन गई है। नगर निगम की टीम जलजमाव वाले स्थलों से पानी निकासी में लगी रही।
बारिश बंद होने के बाद एक घंटे में ही मुख्य सड़कों से पानी निकल गया, लेकिन कॉलोनियों के अंदर ब्रांच रोड से पानी निकलने में समय लगा। इस दौरान शहर के सभी 56 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन लगातार चलते रहे। नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम जगह-जगह अतिरिक्त पंप लगाकर जलनिकासी में लगी रही।
पूर्णिया जिले में बौछारें हो सकती है
पूर्णिया जिले में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिसमें दैनिक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व दैनिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। बारिश की संभावना 60 प्रतिशत के करीब है, जिसमें दिन के समय में बौछारें और आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
कटिहार में होगी झमाझम बारिश
सावन के अंतिम दौर में कटिहार का मौसम एक बार फिर मेहरबान होने जा रहा है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र ने 12 और 13 अगस्त को झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में 80 फ़ीसदी बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान मामूली घटेगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। हवा की दिशा में भी बदलाव दर्ज किया जा सकता है, जो खेतों में खड़ी फसलों को प्रभावित कर सकता है।




साइन इन