gorakhpur patliputra express will run daily 25 lakh people will get benefit अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा

रेलवे के अनुसार ट्रेन गोरखपुर से चलकर थावे, सीवान होते हुए पाटलीपुत्रा जंक्शन तक जाएगी और वापसी में भी यही रूट अपनाएगी। प्रतिदिन संचालन शुरू होने से न केवल गोपालगंज, बल्कि सीवान और आस-पास के जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा।

Mon, 11 Aug 2025 09:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, गोपालगंज
share
अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के परिचालन को नियमित करने का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में केवल तीन दिन चलती थी, लेकिन अब यह प्रतिदिन चलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन गोरखपुर से चलकर थावे, सीवान होते हुए पाटलीपुत्रा जंक्शन तक जाएगी और वापसी में भी यही रूट अपनाएगी। प्रतिदिन संचालन शुरू होने से न केवल गोपालगंज, बल्कि सीवान और आस-पास के जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा।

अब तक सीमित परिचालन के कारण यात्रियों को पटना जाने के लिए या तो बसों का सहारा लेना पड़ता था या फिर लंबा चक्कर लगाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। नई व्यवस्था से लगभग 25 लाख की आबादी को प्रतिदिन सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो भी मिला उसे चाकू घोंपा, बिहार में 8 लोगों को जख्मी करने वाले को भीड़ ने मारा
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

इधर यात्रियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस रूट पर अन्य गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जाहिर है अगर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाती है तो इससे यात्रियों को और भी सुविधाएं मिलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, लड़की को भगाना चाहता था पुजारी
ये भी पढ़ें:कटाव ने छिना घर अब बाढ़ से तबाही, टेंट में गुजारा; बिहार में यहां 289 स्कूल बंद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।