जो भी मिला उसे चाकू घोंप दिया, बिहार में 8 लोगों को जख्मी करने वाले सनकी को भीड़ ने मार डाला; केस दर्ज
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की देर संध्या में बाइक से युवक गांव आया और उसके सामने जो मिला उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता गया। उसने महिला ,पुरुष , बच्चे सहित आठ लोगों को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

बिहार में भीड़ ने एक सनकी युवक को पीट-पीट कर मार डाला। सनसनीखेज वारदात छपरा जिले की है। यहां तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में शनिवार की देर शाम चाकू मार कर बेहरमी से आठ लोगों को घायल करने वाले एक विक्षिप्त युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। मृतक मशरक तख्त निवासी हरेंद्र तिवारी का पुत्र बिट्टू तिवारी बताया जाता है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की देर संध्या में बाइक से युवक गांव आया और उसके सामने जो मिला उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता गया।
उसने महिला ,पुरुष , बच्चे सहित आठ लोगों को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। डीह छपिया में चाकू से घायल लोगों में सुनैना देवी,अनीता गिरि,सोनू गिरि,उमा कुंवर, सवरिया देवी, नेहा देवी, सुनीता देवी शामिल हैं। उक्त लोगों का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है जिनका छपरा सदर अस्पताल में उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
सनकी युवक की मौत के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
डीह छपिया गांव में मशरक से आकर विक्षिप्त युवक द्वारा आठ लोगों को चाकू मारकर घायल करने को ले आक्रोशित ग्रामीणों ने मशरक निवासी बिट्टू तिवारी को जमकर पीटा जिसमें उक्त युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची और घायलवस्था में आरोपित सनकी युवक को तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उक्त घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चाकू से मारकर घायल करने के मामले में अज्ञात ग्रामीण व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।




साइन इन