Lalu Prasad Dhritarashtra Tejaswi Duryodhan Giriraj Singh narrating Mahabharata in Patna Bihar लालू प्रसाद धृतराष्ट्र, तेजस्वी दुर्योधन; गिरिराज सिंह महाभारत की कथा सुनाने लगे, बोले- सपना पूरा नहीं होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू प्रसाद धृतराष्ट्र, तेजस्वी दुर्योधन; गिरिराज सिंह महाभारत की कथा सुनाने लगे, बोले- सपना पूरा नहीं होगा

लालू प्रसाद व्याकुल भारत बन गए हैं। उनकी स्थिति धृतराष्ट्र वाली हो गई है। वे किसी भी प्रकार से अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाना चाहते हैं। लेकिन, यह कभी पूरा नहीं होगा।

Sat, 23 Aug 2025 04:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू प्रसाद धृतराष्ट्र, तेजस्वी दुर्योधन; गिरिराज सिंह महाभारत की कथा सुनाने लगे, बोले- सपना पूरा नहीं होगा

चुनाव वाले बिहार में सियासी पारा हाई है। महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और दुर्योधन की एंट्री हो गई है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने लालू यादव को धृतराष्ट्र तो तेजस्वी यादव को दुर्योधन करार दिया है। कहा है कि दुर्योधन का राजा बनने का सपना पूरा नहीं हुआ। वही हालत तेजस्वी यादव की होगी। बिहार की जनता समझती है कि वे राजा बने तो महाभारत ही करेंगे।

गिरिराज सिंह ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद व्याकुल भारत बन गए हैं। उनकी स्थिति धृतराष्ट्र वाली हो गई है। वे किसी भी प्रकार से अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाना चाहते हैं। लेकिन जिन लोगों ने महाभारत देखा है वे जानते हैं कि धृतराष्ट्र अपने बेटे दुर्योधन को राजा नहीं बनवा पाए। क्योंकि उसकी सोच और नीतियां ही गलत थीं। यह बदला हुआ बिहार है जिसे ये लोग स्वीकार नहीं है। दुर्योधन जब राजा बनेंगे तो महाभारत ही करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर चल चुका है। बेगूसराय से सवा घंटे में पटना पहुंच गया। किसी भी शहर से अधिकतम साढ़े तीन घंटे में लोग यहां आ जाते हैं। पांच स्थानों पर एयरपोर्ट हो गया। एक उनका दौर था जब सड़कें जर्जर थीं। स्कूल में भवन नहीं थे। अस्पतालों में कुत्ते सोते थे। बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लोग वह दौर फिर से लाना नहीं चाहते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बौखलाना बाजिब है, मोदी के जेल-बेल बयान में ललन सिंह का तड़का; लालू को लपेटा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की राजनीति का गया में पिंडदान; लालू पर भड़के बीजेपी नेता

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने गया से राजद और लालू प्रसाद पर जोरदार हमला किया था। कहा कि बिहार को राजद और कांग्रेस की बुरी नजरों से बचाना है। ये लोग जब सत्ता में आते हैं तो योजनाओं की राशि अपने खजाने में भर लेते हैं। जनता को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं। ये लोग बिहार के जनता की भलाई कभी नहीं कर सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी भागलपुर में, लालू ने पटना में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को हरी झंडी दिखा दी
ये भी पढ़ें:नीतीश हैं तभी पारदर्शी भर्ती हुई; तेजस्वी के सरकारी जॉब के दावों पर मोदी की चोट
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप आज क्या बम फोड़ने वाले हैं; कौन हैं लालू, तेजस्वी या राजद के 5 जयचंद?
ये भी पढ़ें:नीतीश ने मदरसा शिक्षकों को जबरन बुलाया और टोपी पहनने से इनकार कर दिया: तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।