Tejaswi Sandesh Rath will go door to door in Bihar Lalu Yadav flagged it off, will promote the party policies तेजस्वी भागलपुर में, लालू ने पटना में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को हरी झंडी दिखा दी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी भागलपुर में, लालू ने पटना में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को हरी झंडी दिखा दी

बिहार चुनाव को लेकर आरजेडी का 'तेजस्वी संवाद रथ' आज राबड़ी आवास से रवाना हुआ। जिसे राजद चीफ लालू यादव ने हरी झंडी दिखाई। ये रथ पटना के घर-घर जाकर ये रथ पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगा। इस पहले नीतीश कुमार का 'निश्चय रथ' भी चर्चा में रहा था। 

Fri, 22 Aug 2025 09:29 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी भागलपुर में, लालू ने पटना में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को हरी झंडी दिखा दी

एक तरफ तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। शुक्रवार वो भागलपुर में रहे। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए दस सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) से ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को रवाना किया गया। जिसे आरजेडी चीफ लालू यादव ने हरी झंडी दिखाई। इस रथ के जरिए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर राजद सुप्रीमो ने कहा कि तेजस्वी संदेश रथ पटना जिले की सभी पंचायत, गांव और घर-घर जाकर तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए 17 महीने के कार्यों का प्रचार-प्रसार करेगा। लोगों को यह भी बताया जाएगा की महागठबंधन सरकार बनने पर सभी के साथ न्याय होगा और उनके हक और अधिकार में कार्य किए जाएंगे

आपको बता दें कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार का निश्चय रथ चर्चा में था, जो हरियाणा से बनकर आया है। अब इसी रथ से नीतीश चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं राजद ने तेजस्वी संदेश रथ रवाना किया है। संवाद रथ के जरिए पटना के लोगों को आरजेडी की ओर से सरकार बनने के बाद लागू की जाने वाली घोषणाओं की जानकारी दी जाएगी। जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन योजना को 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करना जैसी तमाम योजनाएं शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा से आया नीतीश का 'निश्चय रथ', चुनाव में दिखेगा हाईटेक अंदाज, जानें खासियत
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की राजनीति का गया में पिंडदान; लालू पर भड़के बीजेपी नेता
ये भी पढ़ें:नीतीश की राजनीति और जेडीयू का पिंडदान करने गयाजी आ रहे मोदी : लालू यादव

इस मौके पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जितनी भी योजनाओं की घोषणा की थी, उनमें से कई को सीएम नीतीश ने जल्दबाजी में लागू किया है। अब तेजस्वी संवाद रथ यात्रा जिले–जिले घूमकर जनता को तेजस्वी की घोषणाएं और हमारी सरकार आने पर कैसे पूरा किया जाएगा, ये बताने की कोशिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने मदरसा शिक्षकों को जबरन बुलाया और टोपी पहनने से इनकार कर दिया: तेजस्वी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के रोड शो में सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा, बिहार यात्रा में दूसरा हादसा

वहीं गया में पीएम मोदी की रैली के दौरान एनडीए के मंच पर आरजेडी के दो विधायक विभा देवी और प्रकाशवीर के दिखने पर कहा कि 2020 में हमारी पार्टी से 78 विधायक जीतकर आए थे। पहले भी चार विधायक लालच में दूसरी तरफ चले गए थे। अब दो और चले गए, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनमें से एक के पति (राज बल्लभ यादव) को जेल से छूटने में सरकार की मदद मिली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।