Modi government minister Lalan singh attacks on Lalu Family for corruption बौखलाना बाजिब है, मोदी के जेल-बेल बयान में ललन सिंह ने लगाया तड़का; लालू फैमिली को ऐसे लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बौखलाना बाजिब है, मोदी के जेल-बेल बयान में ललन सिंह ने लगाया तड़का; लालू फैमिली को ऐसे लपेटा

ललन सिंह ने कहा है कि पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। पिता का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना। चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया।

Sat, 23 Aug 2025 01:40 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बौखलाना बाजिब है, मोदी के जेल-बेल बयान में ललन सिंह ने लगाया तड़का; लालू फैमिली को ऐसे लपेटा

बिहार दौरे पर गया की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी राजद और कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि लालटेन वाले कुछ लोग जेल से बेल पर हैं तो कुछ नौकरी के लिए जमीन लेकर अदालत का चक्कर काट रहे हैं। बेल पर निकले लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लाए जा रहे कानून का विरोध कर रहे हैं। पीएम के बयान पर विपक्षी दल(राजद, कांग्रेस) आक्रोश में हैं। तेजस्वी यादव ने पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लालू परिवार पर हमला बोल दिया है। कहा है कि उनका बौखलाना वाजिब है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ललन सिंह ने पोस्ट डाला है। कहा है कि पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। पिता का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना। चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया।पुत्र होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसकर आनन्द ले रहा हैं। मोदी सरकार ने पकड़ लिया। वाह रे बिहार में शासन करने वालों का सपना, भ्रष्टाचारियों का बौखलाना वाजिब है- प्रधान कोतवाल डंडा लेकर जो खड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल, बेल वाले कर रहे विकास की बात; तेजस्वी पर भड़के मंगल पांडे

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए राजनैतिक दलों में अपने विरोधियों को जनता की नजर में नीचा दिखाने की होड़ लगी है। राजद और कांग्रेस के नेता एसआईआर को लेकर एनडीए पर हमलावर हैं। चुनाव आयोग के जरिए वोट चोरी का आरोप केंद्र सरकार पर लगा रहे हैं। जवाब में एनडीए के नेता लालू परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को हाईलाइट कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने गया में कहा कि बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाना है तो राजद और कांग्रेस की बुरी नजर से राज्य को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जेल गए और अभी बेल पर हैं तो कुछ लोग अदालत का चक्कर काट रहे हैं। पीएम के बयान में ललन सिंह ने शनिवार को तड़का लगा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव मुश्किल में, यूपी के इस जिले में दर्ज हुआ मुकदमा; ये है मामला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।