Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar refusing to wear Muslim Topi नीतीश ने मदरसा शिक्षकों को जबरन बुलाया और टोपी पहनने से इनकार कर दिया: तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश ने मदरसा शिक्षकों को जबरन बुलाया और टोपी पहनने से इनकार कर दिया: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मदरसा शिक्षकों को बुलाकर मुस्लिम टोपी नहीं पहनने का आरोप लगाया। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

Fri, 22 Aug 2025 08:46 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश ने मदरसा शिक्षकों को जबरन बुलाया और टोपी पहनने से इनकार कर दिया: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि मदरसा एजुकेशन बोर्ड के शताब्दी वर्ष समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबरन मदरसा शिक्षकों को बुलाया और फिर सम्मान स्वरूप टोपी पहनने से इनकार कर दिया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि बीते कई महीनों से शिक्षकों की बहाली नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। सीएम के कार्यक्रम में अभ्यर्थियों ने इस पर हंगामा भी किया।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सह जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के पटना में गुरुवार को हुए कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तेजस्वी ने इसमें दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षक बहाली नहीं होने से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने सीएम पर मुसलमानों को बेवकूफ बनाने का आरोप भी लगाया।

तेजस्वी ने कहा, "अपने चरित्र के नुसार नीतीश कुमार हमेशा सभी को ठगने का काम करते हैं। नारेबाजी से घबराकर उनके विश्वासघाती मंत्रियों को स्टेज छोड़ कर भागना पड़ा।" नेता प्रतिपक्ष ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें कुछ लोग हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की राजनीति और जेडीयू का पिंडदान करने गयाजी आ रहे मोदी : लालू यादव

रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह में जब सीएम नीतीश कुमार को टोपी पहनाने की कोशिश की गई तो उन्होंने सम्मानपूर्वक कैबिनेट में अपने सहयोगी जमा खान को पहना दिया। यह वाकया सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।