BJP leaders Niraj Kumar angry over Lalu tweet said Tejashwi political cremation in Simaria, Pinddaan in Gaya by PM Modi तेजस्वी की राजनीति का सिमरिया में अंतिम संस्कार, गया में पिंडदान करेंगे मोदी; लालू के ट्वीट पर BJP नेता भड़के, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी की राजनीति का सिमरिया में अंतिम संस्कार, गया में पिंडदान करेंगे मोदी; लालू के ट्वीट पर BJP नेता भड़के

बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालू प्रसाद के बेटे की राजनीति का अंतिम संस्कार और पिंडदान करने गया आ रहे हैं।

Fri, 22 Aug 2025 09:34 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी की राजनीति का सिमरिया में अंतिम संस्कार, गया में पिंडदान करेंगे मोदी; लालू के ट्वीट पर  BJP नेता भड़के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गया आ रहे हैं जहां सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्य को 13 हजार करोड़ की सौगात देंगे। चुनावी साल में पीएम बिहार की जनता को राजनैतिक संदेश भी देंगे। पीएम के दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति उबाल पर है। राजद चीफ लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार की राजनीति का पिंडदान करने आ रहे हैं। इस पर बीजेपी नेता नीरज कुमार भड़क गए हैं।

लालू यादव के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया नीरज कुमार ने दी है। कहा है कि प्रधानमंत्री लालू प्रसाद के बेटे की राजनीति का अंतिम संस्कार और पिंडदान करने गया आ रहे हैं। कहा है कि लालू यादव किसी मुगालते में नहीं रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार को तो बड़ी-बड़ी सौगात देंगे ही, साथ में उनके पुत्र की राजनीति का पिंडदान गया में करेंगे और सिमरिया में अंतिम संस्कार करेंगे। प्रधानमंत्री जी के इस दौरे के बाद राजद की राजनीति बिहार में समाप्त हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की राजनीति और जेडीयू का पिंडदान करने गयाजी आ रहे मोदी : लालू यादव

बयान जारी कर नीरज कुमार ने कहा है कि आरजेडी की राजनीति अब अंतिम दौर में है। बिहार की जनता जंगलराज को सपने में भी याद नहीं करना चाहती। जनता विकास चाहती है जो नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी मिलकर कर रहे हैं। दोनों नेता जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। जनता आप पर फिर से भरोसा करने नहीं जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM आज गयाजी से 13 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट देंगे, 15 मिनट के लिए बेगूसराय जाएंगे

पीएम मोदी के दौरे से पहले लालू प्रसाद ने एक ट्वीट करके बिहार का राजनैतिक तापमान बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पीएम गया आ रहे हैं। गया पिंडदान की धरती है। नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार की राजनीति का पिंडदान कर देंगे। उन्होंने पीएम पर बिहार के साथ छलावा करने और चुनाव के समय ही बिहार को याद करने का आरोप लगाया। कहा कि बिहार के विकास की नरेंद्र मोदी को कोई चिंता नहीं है। वे यहां के लोगों का सिर्फ वोट चाहते हैं। बिहार को अभी तक स्पेशल स्टेटस नहीं दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।