Giriraj taunts Rahul Gandhi said lying and apologizing every time calls Indira Gandhi dictator हर बार झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हर बार झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा

गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। हरबार झूठ बोलकर माफी मांग लेते हैं। इस बार भी वही काम करेंगे।

Sat, 16 Aug 2025 05:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हर बार झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा

बिहार में चुनाव आयोग के एसआईआर पर कांग्रेस पार्टी की वोट अधिकार यात्रा के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को सासाराम आ रहे हैं। तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले बीजेपी लीडर और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस यात्रा के औचित्य पर तंज कसा है। उन्होंने पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी को तानाशाह बताया।

गिरिराज सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। हरबार झूठ बोलकर माफी मांग लेते हैं। इस बार भी वही काम करेंगे। कर्नाटक का उदाहरण देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वे देश के कानून से चलेंगे या देश के अंदर अराजकता फैलाएंगे। अर्बन नक्सल की भूमिका में रहेंगे। चुनाव आयोग ने जब हलफनामा में शिकायत देने को कहा है तो क्यों नहीं दे रहे हैं।

सु्प्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है। वह आयोग मानता है तो ठीक नहीं तो वे झेलेंगे। लेकिन राहुल गांधी को भी सुप्रीम कोर्ट की बात मानना चाहिए। 65 लाख नाम कटा है तो 65 हजार भी आवेदन करें। तानाशाह प्रवृत्ति छोड़ें और जनता के लिए काम करें। चोर चोरी के खिलाफ बोलता है तो ठीक नहीं लगता है। चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने वोटर फ्रेंडली बताया है यह भी उन लोगों को दिखना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने हाईकोर्ट की बाद नहीं मानकर लोकतंत्र की चोरी की। सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना करके तानाशाह बन गईं। लेकिन आप तानाशाह की प्रवृत्ति छोड़ दीजीए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ही गरीबों से असली मसीहा हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।