Narendra Modi gives transparent teacher recruitment credit to Nitish a jolt to Tejashwi Yadav RJD claims on Govt Jobs नीतीश कुमार हैं तभी पारदर्शी भर्ती हुई; तेजस्वी यादव के सरकारी नौकरी के दावों पर नरेंद्र मोदी की चोट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार हैं तभी पारदर्शी भर्ती हुई; तेजस्वी यादव के सरकारी नौकरी के दावों पर नरेंद्र मोदी की चोट

बिहार में सरकारी नौकरियों को लेकर सीएम नीतीश कुमार से क्रेडिट की लड़ाई लड़ रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दावों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गयाजी में चोट कर दी। पीएम ने कहा कि बिहार में नीतीश हैं तभी शिक्षकों की पारदर्शिता से बहाली हुई।

Fri, 22 Aug 2025 04:19 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार हैं तभी पारदर्शी भर्ती हुई; तेजस्वी यादव के सरकारी नौकरी के दावों पर नरेंद्र मोदी की चोट

बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरे सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्रेडिट वॉर छेड़ रखे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाजी की जनसभा से चोट कर दी है। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वो हैं इसलिए बिहार में शिक्षकों की भर्ती पूरी पारदर्शिता से हो पाई। पीएम मोदी का यह बयान एक तरफ सरकारी बहाली का श्रेय नीतीश को देता है तो दूसरी तरफ ‘पूरी पारदर्शिता’ के जरिए नीतीश के नहीं रहने पर बहाली में गड़बड़ी के खतरों की चेतावनी भी देता है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को गयाजी में एक सरकारी कार्यक्रम में लगभग 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- “बिहार के युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने के लिए नीतीश कुमार ने बड़ा अभियान चलाया हुआ है। ये नीतीश जी हैं, तभी यहां शिक्षकों की भर्ती भी पूरी पारदर्शिता से हुई।”

जेल जाए कर्मचारी तो निलंबन, फिर नेता क्यों सरकार चलाएं? पीएम मोदी बोले- अब भ्रष्टाचारी की कुर्सी भी जाएगी

पीएम ने कहा कि बिहार के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बिहार में ही रोजगार मिले, उन्हें नौकरी के लिए पलायन ना करना पड़े, इसमें केंद्र सरकार की एक नई योजना से भी बहुत बड़ी मदद मिलने वाली है। उन्होंने 15 अगस्त को देश भर में लागू हुई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत युवा जब निजी क्षेत्र में पहली नौकरी करेंगे तो केंद्र सरकार उन्हें 15 हजार रुपये देगी। जो प्राइवेट कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी, उन्हें भी सरकार अलग से पैसे देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को राजद और कांग्रेस की नजरों से बचाना है; मोदी ने जेल-बेल की भी याद दिलाई
ये भी पढ़ें:मोदी ने बिहार से पाकिस्तान को चेताया- आतंकी पाताल में छिप जाएं,वहीं दफन कर देंगे
ये भी पढ़ें:बिहार में पीएम मोदी के मंच पर दिखे 2 राजद विधायक, JDU या BJP में जाने की अटकलें
ये भी पढ़ें:बेगूसराय को औंटा-सिमरिया पुल की सौगात, गया से पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।