It doesnt feel bad to be called ninth fail Tejashwi reply to Prashant Kishor नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता; प्रशांत किशोर को तेजस्वी का जवाब, डिग्री ले करके ही..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता; प्रशांत किशोर को तेजस्वी का जवाब, डिग्री ले करके ही...

तेजस्वी यादव ने कहा कि डिग्री लेकर ही किसी सभी क्वालिटिज आ जाएं, ऐसा नहीं है। जिंदगी में प्रैक्टिकल नॉलेज का भी बहुत महत्व होता है।

Sun, 22 June 2025 07:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता; प्रशांत किशोर को तेजस्वी का जवाब, डिग्री ले करके ही...

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बार-बार नौवीं फेल बताते हैं। तेजस्वी यादव ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि डिग्री ले लेने से ही किसी सभी गुण नहीं आ जाते। उन्होंने यह भी कहा कि नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देकर उन्होंने अपनी पढ़ाई के सवाल को स्मार्टली निपटा दिया।

एएनआई के पॉडकास्ट में तेजस्वी यादव ने सभी सवालों के सधे अंदाज में जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि प्रशांत किशोर आपकी पढ़ाई को लेकर पर्सनल अटैक करते हैं। बार बार कहते हैं दसवीं क्लास भी पास नहीं कर पाए। आपको बुरा नहीं लगता। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिल्कुल बुरा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि डिग्री लेकर ही किसी सभी क्वालिटिज आ जाएं, ऐसा नहीं है। जिंदगी में प्रैक्टिकल नॉलेज का भी बहुत महत्व होता है। जीवन में अनुभव और तजुर्बा ही काम आता है। मैं एक क्रिकेटर था। इसकी बात वे नहीं करते हैं। जहां तक डिग्री की बात आती है तो जो 11 सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं उनकी डिग्री के बारे में देश के लोगों को कुछ पता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप के सवाल पर तेजस्वी ने मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी, जानिए क्या कहा
ये भी पढ़ें:…एजाज खान नाम रख लेते; तेजस्वी यादव ने ट्रोल्स के सनातन ज्ञान पर सवाल उठाया

तेजस्वी यादव ने एक सवाल के जवाब में सीएम नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। कहा कि जमाना टेक्नोलॉजी का आ गया है पर मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि मोबाइल से दुनिया ही खत्म हो जाएगी। मीटिंग में फोन रखने पर आपत्ति करते हैं। आने वाला जमाना आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का होगा। उन्होंने राजनीति में युवा पीढ़ी का स्वागत किया। कहा कि पॉलिसी डिसिजन में उनकी भागीदारी हो तो बहुत अच्छा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं, ड्रामे की जरूरत नहीं; चिराग पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश के बाद कौन सवाल पर बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति एक सच्चाई है जिसे लालू जी लेकर नहीं आए बल्कि सदियों से चला आ रहा है। कास्ट सेंसस के सवाल पर कहा कि कभी मोदी जी भी कहते थे कि इससे जातीय विध्वंश हो जाएगा। लेकिन वे ही अब इसे करवा रहे हैं। इससे जो डेटा मिलेगा उसके आधार पर जनता के लिए वाजिब बजट बनाया जा सकेगा। प्राइवेट सेक्टर में भी जाति के आधार पर आरक्षण होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की डिलीवरी पटना के बजाय कोलकाता में क्यों कराई, तेजस्वी ने बताई वजह
ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति में 'गब्बर' की एंट्री, सम्राट चौधरी ने लालू को बताया विलेन
ये भी पढ़ें:एनडीए को मजबूर कर देंगे, नीतीश हमारे हर वादे और योजना की नकल करेंगे: तेजस्वी
ये भी पढ़ें:टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला
ये भी पढ़ें:लालू से एक मामले में 20 कदम आगे निकले तेजस्वी, सरकारी नौकरी से जुड़ा है मामला

दरअसल प्रशांत किशोर अक्सर कहते हैं तेजस्वी यादव के माता और पिता दोनों चीफ मिनिस्टर थे। फिर भी वे नौवीं पास नहीं कर पाए। इससे पता चलता है कि तेजस्वी यादव को शिक्षा से कितना लगाव है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।