Tejashwi Yadav taunts Chirag paswan say openly that he want to become CM no need for drama खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं, बिहार बुला रहा है के ड्रामे की जरूरत नहीं; चिराग पर तेजस्वी का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं, बिहार बुला रहा है के ड्रामे की जरूरत नहीं; चिराग पर तेजस्वी का तंज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर चिराग पासवान की इच्छा है तो उन्होंने खुलकर बोलना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसके लिए ड्रामा करने की जरूरत नहीं है।

Sun, 22 June 2025 03:29 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं, बिहार बुला रहा है के ड्रामे की जरूरत नहीं; चिराग पर तेजस्वी का तंज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी ने चिराग से कहा कि वे खुलकर बोलें कि सीएम बनना चाहते हैं। उन्होंने लोजपा-रामविलास के प्रमुख को 'बिहार बुला रहा है' का ड्रामा नहीं करने की नसीहत भी दी। बता दें कि चिराग पासवान इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह खुद इसके संकेत भी दे चुके हैं।

एएनआई के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा, "अगर इच्छा है चिराग पासवान या किसी की, तो खुलकर बोलिए न कि हम मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ड्रामा करने की क्या जरूरत है कि अब बिहार हमको बुला रहा है। भगा दिया था क्या इतना साल से बिहार?" इस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक एनडीए के अन्य नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव लड़िएगा क्या, पीएम मोदी के मंच पर नीतीश ने चिराग से पूछा

चिराग पासवान को बिहार चुनाव लड़ने के मिल रहे ऑफर

बीते कुछ समय से बिहार की राजनीति में चिराग पासवान चर्चा का विषय बने हुए हैं। चिराग की पार्टी लोजपा-रामविलास के सांसद अरुण भारती और अन्य नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। उनका दावा है कि पार्टी के अंदर से यह मांग उठ रही है। चिराग को कार्यकर्ताओं द्वारा शेखपुरा या शाहाबाद की किसी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर मिल चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग ने फिर बढ़ाई नीतीश की धड़कन, सड़क हादसा मुआवजे की नई व्यवस्था पर सवाल

खुद चिराग पासवान भी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी अगर तय करेगी तो वे जरूर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और उनका मन केंद्र से ज्यादा बिहार की राजनीति में है। दूसरी ओर, अरुण भारती का कहना है कि इस संबंध में सहयोगी दलों से बात की जाएगी। अगर चिराग को यहां कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो ही वे बिहार आएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।