pension increased Tension Tejashwi fierce attack on Nitish said Gas cylinder give for Rs 500 टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला; बोले-गैस सिलेंडर भी 500 में दें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला; बोले-गैस सिलेंडर भी 500 में दें

तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी ने पहले ही 400 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1500 करने का ऐलान कर दिया था तो टेंशन में आकर सरकार ने पेंशन बढ़ा दिया।

Sun, 22 June 2025 11:01 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला; बोले-गैस सिलेंडर भी 500 में दें

बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ा कर 1100 करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने जीविका दीदियों के लिए 3 प्रतिशत सस्ता लोन और जीविका कर्मियों का मानदेय दोगुना करने के साथ राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को दो दो लाख रोजगार के लिए देने का फैसला किया। सीएम के फैसले पर विपक्ष जमकर सियासत कर रही है। राजद इसका क्रेडिट लेने में जुट गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम ने टेंशन में पेसन बढ़ाया क्योंकि उन्हें आभास हो रहा है कि अगली सरकार महागठबंधन की बनने वाली है। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा था कि तेजस्वी के डर से सरकार ने पेंशन बढ़ाया

तेजस्वी यादव ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी ने पहले ही 400 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1500 करने का ऐलान कर दिया था तो टेंशन में आकर सरकार ने पेंशन बढ़ा दिया। असलियत यह है कि जनता की महागठबंधन सरकार आ रही है तो वर्तमान सरकार हमारी नकल कर रही है। पहले जो गैस सिलिंडर पांच सौ में मिलता था उसे बढ़ा कर 1200 कर दिया गया। उसे फिर से 500 कर दें। बिहार के वासियों से कहना चाहेंगे कि हम लोग 1500 की घोषणा अडिग हैं। महंगाई के साथ इसे बढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिसम्बर में ही हमने कह दिया था कि सरकार हमारा नकल करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का मास्टरस्ट्रोक; ज्यादा पेंशन, सस्ता लोने के बाद 94 लाख लोगों को 2-2 लाख

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के पास ना तो सोच है ना कोई विजन। तेजस्वी आगे-आगे रहते हैं और राज्य सरकार पीछे-पीछे चलती है। तेजस्वी ने कहा कि 20 वर्षों तक नीतीश सरकार ने देश में सबसे कम सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी। सदन में पहले ही मांग की थी कि को बजट-प्रस्ताव में इसे सम्मिलित किया जाए, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि उन्हें डर था कि इसका क्रेडिट लोग तेजस्वी यादव को देंगे। वही काम अब किया गया क्योंकि चुनाव सामने है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू
ये भी पढ़ें:'लारा' कंपनी की थोड़ी संपत्ति बेच लालू पेंशन शुरू कीजिए, तेजस्वी पर जदयू का तंज
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 3 गुना बढ़ाया पेंशन, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को हर माह 1100 रु मिलेंगे
ये भी पढ़ें:तेजस्वी, पीके के मुद्दे मारने लगे नीतीश; नौकरी में डोमिसाइल के बाद पेंशन बढ़ा दी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।