Why did wife Rajshri Yadav delivery done in Kolkata instead of Patna Tejashwi tells reason पत्नी राजश्री यादव की डिलीवरी पटना के बजाय कोलकाता में क्यों कराई, तेजस्वी ने बताई वजह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी राजश्री यादव की डिलीवरी पटना के बजाय कोलकाता में क्यों कराई, तेजस्वी ने बताई वजह

तेजस्वी यादव की बेटे का जन्म कोलकाता में होने पर सवाल उठने लगे कि उन्होंने अपनी पत्नी की डिलीवरी बिहार से बाहर क्यों कराई। अब खुद तेजस्वी ने इन सवालों का जवाब देते हुए इसका कारण बताया है।

Sun, 22 June 2025 05:25 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पत्नी राजश्री यादव की डिलीवरी पटना के बजाय कोलकाता में क्यों कराई, तेजस्वी ने बताई वजह

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पिछले महीने दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी कोलकाता के एक अस्पताल में हुई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पटना के अच्छे अस्पताल छोड़कर तेजस्वी ने अपनी पत्नी की डिलीवरी कोलकाता में क्यों कराई थी। अब खुद तेजस्वी यादव ने इसका कारण बताया है।

एएनआई को दिए इंटरव्यू में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी पत्नी 9 महीने कोलकाता में ही रही थीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की वजह से ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, वह बहुत व्यस्त रहते हैं। माता (राबड़ी देवी) और पिता (लालू यादव) भी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान 24 घंटे कोई परिवार का देखरेख करने वाला चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:…एजाज खान नाम रख लेते; तेजस्वी यादव ने ट्रोल्स के सनातन ज्ञान पर सवाल उठाया

तेजस्वी ने बताया कि उनके साले कोलकाता में रहते हैं। इसलिए उन्हें लगा कि उस समय पत्नी का वहां रहना ज्यादा ठीक रहेगा। यहां (पटना) बाहर निकलना, घूमना, टहलना हो नहीं पाता है। वहां वह (राजश्री) आसानी से घूम सकती हैं। इसलिए परिवार ने यह फैसला लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे, पत्नी के साथ तेजस्वी लौटे पटना; लालू-राबड़ी ने पोते का ग्रैंड वेलकम किया

बीते 27 मई को राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया था। तेजस्वी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। तेजस्वी के पिता लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा। लालू ने बताया कि उनके पोते का जन्म मंगलवार के दिन हुआ जो हनुमान जी का दिन होता है। इसलिए उनके पोते का नाम इराज रखा गया। इराज का अर्थ भगवान हनुमान से है। तेजस्वी यादव का कहना है कि यह एक संस्कृत शब्द है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।