Tejashwi Yadav asks if JDU will survive when asked about Nitish Kumar successor पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के सवाल पर बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के सवाल पर बोले तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने जदयू में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के सवाल पर कहा है कि पहले पार्टी रहेगी तब तो।

Sun, 22 June 2025 05:46 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के सवाल पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बाद उनकी पार्टी के भविष्य पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने जेडीयू में नीतीश के उत्तराधिकारी के सवाल पर कहा है कि पहले पार्टी रहेगी तब तो, पहले पार्टी बच जाए फिर इस पर बात करेंगे। 74 साल के नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय करने की कोशिश में जेडीयू का एक धड़ा लंबे समय से लगा हुआ है लेकिन खुद नीतीश कुमार इसे रोक दे रहे हैं। परिवारवार को लेकर नीतीश ने कई बार लालू यादव और राबड़ी देवी को घेरा है इसलिए वो निशांत को लाने के खिलाफ हैं।

तेजस्वी यादव से एक पॉडकास्ट में सवाल पूछा गया कि उत्तराधिकारी कौन होगा जेडीयू में। यादव ने इस पर कहा- “पहले पार्टी रहेगी तब तो”। उन्होंने दावा किया कि अपनी पार्टी (जेडीयू) को बचाने के लिए नीतीश ने हमारे (आरजेडी-कांग्रेस) के साथ गठबंधन किया था। तेजस्वी ने बताया कि नीतीश ने कहा था कि जैसे शिवसेना और जेएमएम को तोड़ा जा रहा है, वैसे ही हमारी पार्टी को तोड़ा जा रहा था, इसलिए हम यहां आए। आऱजेड

नीतीश की ‘भूंजा पार्टी’ में कौन-कौन हैं? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; तेजस्वी बोले थे- निशांत का रास्ता रोक रहे

नीतीश के बाद जेडीयू कौन चलाएगा बिहार की राजनीति में उतना ही बड़ा सवाल है, जितना बड़ा सवाल यह भी है कि अगर कोई नया मुख्यमंत्री होगा तो वो कौन होगा। राजद में तेजस्वी यादव का नाम स्पष्ट है। ललन सिंह, संजय झा, अशोक चौधरी और नीतीश कुमार के स्वजातीय श्रवण कुमार जैसे कई नेता जेडीयू में हैं, लेकिन पार्टी में स्पष्टता नहीं है कि नीतीश के बाद कौन। भाजपा में भी नित्यानंद राय के बाद अब सम्राट चौधरी इस रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन भाजपा में चौंकाने वाले नाम भी सामने आते रहे हैं, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि अगर भाजपा से कोई सीएम बना तो वो कौन होगा। बिहार में लड़ने का मन बना रहे चिराग पासवान भी रेस में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट
ये भी पढ़ें:जाति जनगणना पर बोले नीतीश के बेटे निशांत- बेहतर फैसला,पापा शुरू से सपोर्ट में थे
ये भी पढ़ें:नीतीश फिट हैं, 5 साल और CM रह सकते हैं; बेटे निशांत का दावा, तेजस्वी छोटा भाई
ये भी पढ़ें:निशांत को मैंने राजनीति में लाया, नहीं तो JDU खत्म हो जाएगी;बोले CM नीतीश के MLA
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।