We will force NDA Nitish will copy our every plan Tejashwi made big claim NDA को मजबूर कर देंगे, नीतीश हमारे हर वादे और योजना की नकल करेंगे; तेजस्वी ने किया बड़ा दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NDA को मजबूर कर देंगे, नीतीश हमारे हर वादे और योजना की नकल करेंगे; तेजस्वी ने किया बड़ा दावा

तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम NDA सरकार को इतना मजबूर कर देंगे कि नीतीश कुमार हमारे हर वादे, योजना, विजन और सोच की नकल करेंगे।

Sun, 22 June 2025 02:25 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
NDA को मजबूर कर देंगे, नीतीश हमारे हर वादे और योजना की नकल करेंगे; तेजस्वी ने किया बड़ा दावा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर कहा है कि सीएम नीतीश कुमार उनका नकल करते हैं। सीएम में कुछ ऑरिजनल करने की ताकत नहीं बची। यह भी कहा कि विपक्ष की लोकप्रियता से एनडीए के लोग घबराहट में हैं। सत्ता पक्ष एक आज्ञांकारी शिष्य की तरह विपक्ष की सोच और दूरदृष्टि का अनुकरण कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि एनडीए को मजबूर कर देंगे।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स तेजस्वी यादव ने अपना बयान जारी किया है। कहा है कि हम NDA सरकार को इतना मजबूर कर देंगे कि नीतीश कुमार हमारे हर वादे, योजना, विजन और सोच की नकल करेंगे। पहले नौकरी रोजगार की बात पर और अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन के विषय पर नीतीश कुमार जी और बीजेपी को बारी-बारी हमारी हर बात की नकल करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति में 'गब्बर' की एंट्री, सम्राट चौधरी ने लालू को बताया विलेन

तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो मुख्यमंत्री 20 साल से लाख अनुनय, विनय एवं आंदोलन और आलोचना के बावजूद पेंशन नहीं बढ़ा रहे थे, उसी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़ाकर 1500 करने की अपनी घोषणा और उसके प्रचार-प्रसार से सरकार को पेंशन बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया। 20 साल से नीतीश कुमार को बिहार के दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं विधवा माताओं के कल्याण की सुध लेने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। तेजस्वी ने अपने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री पर ऐसा दबाव बनाया कि मजबूर होकर नीतीश सरकार को अपना अहंकार त्याग दिव्यांगजन, विधवा एवं विद्धजनों का पेंशन बढ़ाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतारते हैं., तेजस्वी के दामाद वाली बात पर तंज

उन्होंने कहा ह कि एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी बराबरी नहीं कर पाए। जहां हमने पेंशन को1500 प्रति माह किए जाने का वादा करने के साथ साथ महंगाई के सूचकांक के अनुसार इसे समय-समय पर बढ़ाते रहने की बात कही थी। वहीं संवेदनहीन नीतीश कुमार हमारे द्वारा डाले गए दबाव के कारण ही हरकत में आए और केवल1100 पर ही रुक गए। यह सब दिखाता है नीतीश कुमार और भाजपा नीतीश सरकार का ध्यान केवल चुनाव पर है। बिहार के सभी वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवा माताओं को स्पष्ट दिख रहा है की यह केवल और केवल विपक्ष में रहते हमारे बनाए गए दबाव के कारण ही संभव हो पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू से एक मामले में 20 कदम आगे निकले तेजस्वी, सरकारी नौकरी से जुड़ा है मामला

विपक्ष की लोकप्रियता और जनहित की राजनीति से एनडीए के लोग इतने घबराए हुए हैं कि तेजस्वी यादव की हर बात की नकल करते हैं। विवश होकर ही सही, एक आज्ञाकारी शिष्य की तरह सत्ता पक्ष, विपक्ष की सोच, दूरदृष्टि और राजनीति का अनुसरण और अनुकरण कर रहा है। अब सचमुच नीतीश थक चुके हैं। अब उनमें कुछ ओरिजिनल करने की ताकत नहीं बची है। अब वह बस तेजस्वी की नकल ही कर सकते हैं। बिहार की जनता असल और नकल का अंतर जानती है। जब हम विपक्ष में रहकर इतना कर और करवा सकते है तो सरकार में आने पर किस गति, दृष्टि, ब्लूप्रिंट और रोडमैप के साथ कार्य करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला
ये भी पढ़ें:'लारा' कंपनी की थोड़ी संपत्ति बेच लालू पेंशन शुरू कीजिए, तेजस्वी पर जदयू का तंज
ये भी पढ़ें:पीके बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू
ये भी पढ़ें:मेरा बाप चारा चोर…पटना में लगे पोस्टर; तेजस्वी के बिगड़े बोल से सियासत सुलगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।