Tejashwi Yadav reminds Narendra Modi personal life on Tej Pratap question तेज प्रताप के सवाल पर तेजस्वी यादव ने मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी, जानिए क्या कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप के सवाल पर तेजस्वी यादव ने मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी, जानिए क्या कहा

तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप की सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने के सवाल को उनकी पर्सनल लाइफ करार दिया। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के निजी जीवन का भी हवाला दे दिया।

Sun, 22 June 2025 06:19 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप के सवाल पर तेजस्वी यादव ने मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी, जानिए क्या कहा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर किए गए सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी। उन्होंने कहा- तेज प्रताप को लेकर सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में जो हुआ, वो उनका पर्सनल मैटर है। अगर हम पीएम मोदी के निजी जीवन की बात करें कि यशोदा बेन उनके साथ क्यों नहीं रहती हैं, तो अच्छा नहीं लगेगा। तेजस्वी ने अपने बड़े भाई को परिवार और पार्टी से निकालने जाने के पिता लालू यादव के फैसले को सही ठहराया।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने एएनआई के पॉडकास्ट में कहा कि तेज प्रताप यादव के साथ सोशल मीडिया पर जो कुछ भी हुआ, वह उनका निजी मामला है। इस बारे में वह खुद अपना पक्ष सबके सामने रखेंगे। तेजस्वी ने पीएम मोदी की पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए कहा कि किसी के निजी मामलों पर चर्चा करना अच्छा नहीं लगता है। इससे देश या बिहार का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की डिलीवरी पटना के बजाय कोलकाता में क्यों कराई, तेजस्वी ने बताई वजह

दरअसल, पिछले महीने तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें दावा किया गया था कि दोनों बीते 12 सालों से रिलेशन में हैं। कुछ ही देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई और तेज प्रताप ने एक नई पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने अपना अकाउंट हैक होने की बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा... लालू की फोटो निहारते तेज प्रताप का बड़ा ऐलान

हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर तेज प्रताप और उनकी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव की तस्वीरों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड होने के बावजूद लालू परिवार ने उनकी शादी जबरदस्ती ऐश्वर्या राय से कराई थी। इस घटनाक्रम के अगले ही दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। साथ ही उन्हें परिवार से भी बेदखल कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।