I Love Shakti posters in Bihar Muzaffarpur Giriraj Singh distributes swords in Navratri Falahar बिहार में I Love Shakti के लगे पोस्टर, गिरिराज सिंह ने नवरात्र के फलाहार में तलवार वितरण किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में I Love Shakti के लगे पोस्टर, गिरिराज सिंह ने नवरात्र के फलाहार में तलवार वितरण किया

नवरात्रि के मौके पर मुजफ्फरपुर में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने मां के भक्तों के बीच तलवार का वितरण किया। कहा कि एक जिन्ना तो गया लेकिन कई जिन्ना अभी भी मौजूद हैं। मंत्री ने बंगाल फाइल्स फिल्म की भी चर्चा की।

Sun, 28 Sep 2025 09:31 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में I Love Shakti के लगे पोस्टर, गिरिराज सिंह ने नवरात्र के फलाहार में तलवार वितरण किया

यूपी में आई लव मोहम्मद स्लोगन से उपजे विवाद की आग बिहार में फैल गई। अररिया में इसे लेकर भारी बवाल हुआ। गया में भी पोस्टर लगाए गए। मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में आई लव शक्ति के पोस्टर देखे। नवरात्रि के मौके पर आयोजित फलाहार कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने मां के भक्तों के बीच तलवार का वितरण किया। कहा कि एक जिन्ना तो गया लेकिन कई जिन्ना अभी भी मौजूद हैं। मंत्री ने बंगाल फाइल्स फिल्म की भी चर्चा की।

गिरिराज सिंह फैन्स क्लब की ओर से पिछले 18 सालों से नवरात्रि के मौके पर नौ दिनों का फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संगठन के संरक्षक देवांशु किशोर के बुलाबे पर गिरिराज सिंह शनिवार की शाम फलाहार में शामिल हुए। माता की आरती के बाद मां के भक्तों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें चुनरी से सम्मानित किया और तलवार का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह आई लव शक्ति के बैनर लगाए गए थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब मां के चंडी स्वरूप की पूजा करना है जो दुष्टों का संहार करती है। उन्होंने बंगाल फाइल्स फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि देश अंदर बंगाल प्रांत में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'आई लव मोहम्मद' के पीछे राहुल-तेजस्वी, देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अगर हवा से या किसी प्रकार से अगर फट गया तो सर तन से जुदा कहेंगे। एक जिन्ना ने भारत का टुकड़ा कर पाकिस्तान बना दिया। कई जिन्ना अभी भी मौजूद हैं। हमलोग भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप, माखन चोरी करने वाले, बांसुरी बजाने वाले और गाय चराने वाले कन्हैया की पूजा तो करते हैं, लेकिन सुदर्शन चक्रधारी स्वरूप की पूजा करने से कतराते हैं। इन्हीं कारणों से उनकी जन्मभूमि पर कब्जा कर लिया गया। मुजफ्फरपुर में पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़े गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरिराज सिंह के हाथ में त्रिशूल, पोस्टरों में लिखा- गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित
ये भी पढ़ें:हे मां!लालू जी के खानदान को कभी सत्ता में ना आने दीजिए., तेजस्वी पर बोले गिरिराज

मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गयी। उन्होंने माता की आरती की और फलाहार में भाग लिया। गिरिराज सिंह ने फलाहार कार्यक्रम को विस्तार देने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वजों से भूल हुई; राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज भड़के, फिर छेड़ा पाकिस्तान राग
ये भी पढ़ें:गिरिराज ने लगा दिया नीतीश जिंदाबाद का नारा, कभी कहा था- देहाती औरत जैसा झगड़ रहे
ये भी पढ़ें:मस्जिद से फतवा तो मंदिर से हुंकार होगा; गिरिराज का मुसलमानों पर विवादित बोल
ये भी पढ़ें:लालू प्रसाद धृतराष्ट्र, तेजस्वी दुर्योधन; गिरिराज सिंह महाभारत की कथा सुनाने लगे
ये भी पढ़ें:झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने पाप किया, पीएम मोदी को यश मिला; पुनौराधाम पर गिरिराज बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।