Rahul and Tejashwi are behind the I love Mohammad campaign wanting to start a civil war in the country Giriraj Singh 'आई लव मोहम्मद' के पीछे राहुल-तेजस्वी, देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं: गिरिराज सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'आई लव मोहम्मद' के पीछे राहुल-तेजस्वी, देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं। 'आई लव मोहम्मद' के ये दोनों खड़े हैं। 

Sat, 27 Sep 2025 03:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
'आई लव मोहम्मद' के पीछे राहुल-तेजस्वी, देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं: गिरिराज सिंह

अररिया में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बिहार की सियासत का पारा भी हाई हो गया है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होने कहा कि कांग्रेस देश के अंदर गृह युद्ध करवाना चाहती है। आरजेडी के लोगों ने भी यही विषय को उठाया था, जिस समय नेपाल और बांग्लादेश में घटना घटी थी, इसका दुष्परिणाम हुआ। राहुल गांधी ने इतना भड़काया था कि लेह के अंदर हिंसा भड़क गई। उसी का यह भी नतीजा है।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ‘आई लव मोहम्मद’ के पीछे खड़े हैं। यही नहीं गिरिराज ने असदुद्दीन ओवैसी को भी लपेट लिया। उन्होने कहा कि ओवैसी और मुफ्ती महबूबा जैसे लोगों को भारत और बिहार का विकास नहीं दिख रहा है। यह लोग सत्ता के लिए भारत में लोगों को लड़वाने में लगे हुए हैं। इसमें पहला नाम असदुद्दीन ओवैसी का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरिराज सिंह के हाथ में त्रिशूल, पोस्टरों में लिखा- गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित
ये भी पढ़ें:हे मां!लालू जी के खानदान को कभी सत्ता में ना आने दीजिए., तेजस्वी पर बोले गिरिराज
ये भी पढ़ें:मस्जिदों से फतवा जारी होगा, तो मंदिरों से बजेगी घंटी : गिरिराज
ये भी पढ़ें:गिरिराज ने लगा दिया नीतीश जिंदाबाद का नारा, कभी कहा था- देहाती औरत जैसा झगड़ रहे

वहीं तेजस्वी के नीतीश कुमार पर लगातार हमलों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी निरंतर लगे हुए हैं। ये लोग नरेंद्र मोदी के बराबर होना चाहते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी कर्मवीर प्रधानमंत्री हैं और अवतारी पुरुष हैं। वो दुनिया में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पैदा हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।