no entry of non hindus in temple poster with giriraj singh trishul in hand गिरिराज सिंह के हाथ में त्रिशूल, मंदिरों पर लगे पोस्टरों में लिखा- गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित; गरमाई सियासत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गिरिराज सिंह के हाथ में त्रिशूल, मंदिरों पर लगे पोस्टरों में लिखा- गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित; गरमाई सियासत

जनसुराज के नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, सहिष्णुता और गंगा-जमुनी तहज़ीब से रही है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल और साझा परंपरा के प्रतीक रहे हैं।

Thu, 25 Sep 2025 10:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
गिरिराज सिंह के हाथ में त्रिशूल, मंदिरों पर लगे पोस्टरों में लिखा- गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित; गरमाई सियासत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तस्वीर वाला एक पोस्टर इन दिनों बिहार में काफी चर्चा में हैबेगूसराय शहर के कई मंदिरों में गिरिराज सिंह फैन्स क्लब की ओर से गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहने का पोस्टर लगाये जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस पोस्टर में त्रिशुल लिये स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तस्वीर भी लगी हुई है। शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में भी इस तरह का पोस्टर लगा हुआ है।

इस पर जनसुराज के नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, सहिष्णुता और गंगा-जमुनी तहज़ीब से रही है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल और साझा परंपरा के प्रतीक रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा की पत्नी ने क्यों दे दी अपनी जान, 5 महीने पहले हुई थी शादी

ऐसे में किसी मंदिर के प्रवेश द्वार पर ऐसा पोस्टर लगाया जाना, जिसमें गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक की बात कही गई हो और किसी राजनीतिक चेहरे की तस्वीर छपी हो, गहरी चिंता का विषय है। डॉ. रंजन ने कहा कि मंदिरों को राजनीति से जोड़ने का यह प्रयास धार्मिक आस्था का अवमूल्यन है। ऐसे संदेश भारतीय संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे विवादित पोस्टरों को अविलंब हटाने की मांग की है।

‘बदनाम करने की साजिश’

गिरिराज सिंह फैन्स क्लब से जुड़े आयुष ईश्वर ने कहा कि गैर हिंदू लोग मंदिरों में अपने अशोभनीय व्यवहार से इसे बदनाम करते हैं। मंदिरों में आस्थावान लोगों की ही इंट्री होनी चाहिए। बेगूसराय में कई मंदिरों में विवादित घटनाओं को गैर हिंदू लोग अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में इस तरह का कदम उठाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बदमाशों ने ASP से मोबाइल छिन रेलवे ट्रैक पर धकेला, ICU में इलाज जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।