giriraj singh reacts on tejashwi yadav said youths pray to lord durga that lalu family never again come power in bihar हे मां! लालू जी के खानदान को कभी सत्ता में नहीं आने दीजिए.., बोले गिरिराज सिंह- तेजस्वी ने गलत आशीर्वाद मांगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हे मां! लालू जी के खानदान को कभी सत्ता में नहीं आने दीजिए.., बोले गिरिराज सिंह- तेजस्वी ने गलत आशीर्वाद मांगा

गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘कपूत को वो आशीर्वाद नहीं देती हैं। अगर वो आशीर्वाद दे देंगी तो जीवन भर वो सत्ता के बारे में सोच भी नहीं सकते। क्योंकि उनके पिता ने बिहार के लिए जो कुछ किया वो अब दोबारा नहीं होगा।'

Tue, 23 Sep 2025 01:31 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हे मां! लालू जी के खानदान को कभी सत्ता में नहीं आने दीजिए.., बोले गिरिराज सिंह- तेजस्वी ने गलत आशीर्वाद मांगा

बिहार समेत पूरे देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में दशहरा की शुभकामनाएं हेते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना की थी कि वो बिहार को दुख से उबारे क्योंकि बिहार ने भुखमरी, पलायन और गरीबी सब कुछ सह लिया है। अब तेजस्वी यादव की इन बातों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘कपूत को वो आशीर्वाद नहीं देती हैं। अगर वो आशीर्वाद दे देंगी तो जीवन भर वो सत्ता के बारे में सोच भी नहीं सकते। क्योंकि उनके पिता ने बिहार के लिए जो कुछ किया वो अब दोबारा नहीं होगा। करोड़ों बेटे मां दुर्गा से यहीं आशीर्वाद मांगते हैं कि हे मां, लालू जी के खानदान को कभी सत्ता में नहीं आने दीजिए नहीं तो बहू-बेटी की इज्जत खतरे में पड़ जाएगी। अब वो दिन फिर ना देखने को मिले। इसलिए तेजस्वी जी आपने गलत आशीर्वाद मांग लिया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल घोटाला! पीके के आरोपों के बाद संजय जायसवाल ने मेयर पर फोड़ा ठीकरा

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा था…

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को नवरात्र के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एक्स पर लिखा है कि हे मां! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भुखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया। अब बिहार को इस दुख से उबारिये।

आगे लिखा है कि जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए, ताकि हर घर समृद्धि, खुशहाली लाएं और नया बिहार बना सकें। नवरात्र का पावन पर्व प्रदेश में सुख, शांति, प्रगति एवं समृद्धि लेकर आए। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, सांसद प्रो. मनोज झा आदि ने नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 27 % एमपी-एमएलए राजनीतिक परिवार से, इन नेताओं के परिजनों का दबदबा
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में मंथन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।