ancestors mistaken Giriraj Singh lashed out at Rahul and Tejashwi raised Pakistan issue RJD Cngress attack पूर्वजों से भूल हुई; राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह भड़के, फिर छेड़ा पाकिस्तान राग, विपक्ष में उबाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्वजों से भूल हुई; राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह भड़के, फिर छेड़ा पाकिस्तान राग, विपक्ष में उबाल

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था। उसी समय सभी मुसलमान पाकिस्तान चले जाते और सभी हिंदू भारत में आ गए होते तो यह स्थिति नहीं बनती। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव राजनीति करने का मौका नहीं मिलता।

Thu, 18 Sep 2025 11:36 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
पूर्वजों से भूल हुई; राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह भड़के, फिर छेड़ा पाकिस्तान राग, विपक्ष में उबाल

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के एक बयान से बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। भाजपा नेता ने एक बार फिर पाकिस्तान वाला राग अलापा है। कहा है कि बंटवारे के वक्त सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस तरह से राजनीति करने का मौका नहीं मिलता। कांग्रेस और आरजेडी ने गिरिराज सिंह के पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह आज बेगूसराय जाने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए गिरिराज सिंह बेगूसराय में हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि मैं मुसलमान का विरोधी नहीं लेकिन जो गजवा ए हिंद करना चाहते हैं उनका विरोध करता हूं। हमारे पूर्वजों से भूल हुई। देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था। उसी समय सभी मुसलमान पाकिस्तान चले जाते और सभी हिंदू भारत में आ गए होते तो यह स्थिति नहीं बनती। आतंकी मामलों में देश भर में जितने भी लोग पकड़े जा रहे हैं उनमें से 98 परसेंट मुस्लिम ही क्यों हैं। आज तेजस्वी यादव और राहुल गांधी अपनी राजनीति करते हुए मुस्लिम मुस्लिम रटते रहते हैं, उन्हें मौका नहीं मिलता। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जो लोग नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरिराज ने लगा दिया नीतीश जिंदाबाद का नारा, कभी कहा था- देहाती औरत जैसा झगड़ रहे

गिरिराज सिंह के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब चुनाव आता है तब बीजेपी और उनके नेता हिंदू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद करने लगते हैं। 11 वर्षों से केंद्र में और 20 सालों से बिहार में उनकी सरकार है पर कोई काम गिनाने के लिए नहीं है। अब लोगों को काम चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद से फतवा तो मंदिर से हुंकार होगा; गिरिराज का मुसलमानों पर विवादित बोल

कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने कहा है कि इन लोगों ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए, पाकिस्तान के आगे सरेंडर कर गए और बात करते हैं देश की। इतने दिनों से मंत्री हैं तो एक भी काम बताना चाहिए। काम की लिस्ट नहीं है तो हिंदू मुसलमान कर रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू प्रसाद धृतराष्ट्र, तेजस्वी दुर्योधन; गिरिराज सिंह महाभारत की कथा सुनाने लगे
ये भी पढ़ें:झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने पाप किया, पीएम मोदी को यश मिला; पुनौराधाम पर गिरिराज बोले
ये भी पढ़ें:लालू पर गिरिराज की टिप्पणी से RJD भड़की, भाई वीरेंद्र बोले- 10 जन्म लेकर भी…
ये भी पढ़ें:चोरी के खिलाफ चोर बोलेगा? गिरिराज सिंह का महागठबंधन की पदयात्रा पर हमला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।