ED raid in patna and ranchi on sanjiv mukhiya network neet paper leak बिहार और झारखंड में संजीव मुखिया के नेटवर्क पर ED की रेड से खलबली, नीट पेपर लीक में ऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार और झारखंड में संजीव मुखिया के नेटवर्क पर ED की रेड से खलबली, नीट पेपर लीक में ऐक्शन

संजीव मुखिया के बेटे डॉक्टर शिव और नीट 2024 परीक्षा पेपर लीक के आरोपित सिकंदर यादवेंदु के ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक ईडी दिल्ली की टीम यह छापेमारी कर रही है। ED की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।

Thu, 19 June 2025 10:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार और झारखंड में संजीव मुखिया के नेटवर्क पर ED की रेड से खलबली, नीट पेपर लीक में ऐक्शन

पटना और रांची में पेपर लीक कांड के माफिया संजीव मुखिया के नेटवर्क पर ईडी की छापेमारी हुई है। संजीव मुखिया के बेटे डॉक्टर शिव और नीट 2024 परीक्षा पेपर लीक के आरोपित सिकंदर यादवेंदु के ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक ईडी दिल्ली की टीम यह छापेमारी कर रही है। ED की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। दरअसल बिहार में हुई सिपाही बहाली भर्ती परीक्षा पेपर लीक और नीट पेपर लीक परीक्षा के आरोपित अब केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं।

ईडी ने इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में दर्ज मामले को आधार बनाते हुए पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। इस कड़ी में गुरुवार को कई पेपर लीक कांडों के माफिया संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के रिश्तेदार व उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने बिहार के नालंदा के अलावा झारखंड के रांची, यूपी के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कुल 11 ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजीव मुखिया के गैंग में बेटा, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक मास्टरमाइंड की तलाश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: हाथ से लौंगलता बना तलने लगे एस सिद्धार्थ, देखिए ACS का नया अंदाज

इस सर्च अभियान के दौरान सिपाही बहाली पेपर लीक के आरोपी रहे संजीव मुखिया के बेटे डॉ शिव, नीट पेपर लीक कांड के आरोपित रहे जूनियर इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु आदि के ठिकानों पर भी जांच की गई है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट (यूजी)-2024 पेपर लीक मामले के कथित ‘मास्टरमाइंड’ संजीव कुमार सिंह को बिहार की राजधानी पटना से इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार कर लिया था।

नालंदा के एक सरकारी कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात सिंह उर्फ ​​संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपये का इनाम था। ईओयू के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नैयर हसनैन खान ने बताय था कि मुखिया को ईओयू एवं जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे; यूं बची जान
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक

मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के पेपर लीक मामले में भी संलिप्तता को लेकर उसकी तलाश थी। मुखिया से ईओयू और सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अधिकारियों ने बताया था कि मुखिया के गिरोह का बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में व्यापक नेटवर्क है। यह गिरोह हरियाणा पशु चिकित्सक भर्ती परीक्षा, हरियाणा अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश में आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक में भी कथित तौर पर शामिल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से हो गई चोरी, मुंह ताकती रही पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।