ten people rescued from flood in falgu river gaya Bihar Flood: बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे 10 लोग फंसे; यूं बची जान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे 10 लोग फंसे; यूं बची जान

Bihar Flood: लबालब भरे फल्गु और तेज धारा देखकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंदेवधाम घाट के समीप नया फोर लेन पुल के नीचे फंसे खानाबदोश लोग चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। फोन कर आसपास के तैराक लोगों को बुला लिया गया।

Thu, 19 June 2025 10:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सुजीत कुमार, गया जी
share
Bihar Flood: बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे 10 लोग फंसे; यूं बची जान

बिहार के कई जिलों में मानसून ने अभी हाल ही में दस्तक दी है। मानसून के आने के साथ ही कुछ जिलों में काफी बारिश भी हुई है। दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण गया जी की फल्गु नदी में गुरुवार को बाढ़ आ गयी। अहले सुबह आई बाढ़ में मानपुर पुल के नीचे सो रहे 12 लोग पानी में घिर गए। लबालब भरे फल्गु और तेज धारा देखकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंदेवधाम घाट के समीप नया फोर लेन पुल के नीचे फंसे खानाबदोश लोग चिल्लाने लगे। 

चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। फोन कर आसपास के तैराक लोगों को बुला लिया गया। सभी को तैराक युवक, आसपास के लोग और एसडीआरएफ की टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से हो गई चोरी, मुंह ताकती रही पुलिस
falgu river floodfalgu river floodfalgu river flood

कुछ को तैरकर और कुछ रस्सी की मदद से निकल गया

गुरुवार की सुबह फल्गु पुल के कुछ लोगों की चिल्लाने की आवाज पर मानपुर फोर लेन पुल भारी भीड़ जुट गई। दो-तीन तैराक युवक फल्गु में उतर गए। कुछ लोग पुल के ऊपर से नीचे रस्सी के सहारे ऊपर खींचने लगा। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम की नाव के साथ पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत बाद पुल के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि खानाबदोश लोगों के साथ में रहीं तीन बकरियां व उनके सामान फल्गु नदी की तेज धार में बह गए। 

स्थानीय युवक संतोष कुमार ने बताया कि फल्गु में कुछ लोगों के फंसे होने का फोन आया। इसके बाद दो-चार तैराक लड़कों के साथ वहां पहुंच गया। कुछ को तैरकर और कुछ को रस्सी के सहारे पानी से बाहर निकाला गया। 12 लोगों को बचाया गया है। स्थानीय लोगों ने 12 लोगों की जान बचाने युवाओं को सम्मानित करने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई ने 7 साल की बहन से किया रेप, लहूलुहान कर भागा

गर्मी में पुल के नीचे सोते थे खानाबदोश लोग

आसपास के लोगों ने बताया कि जो पानी में घिरे थे और वे खानाबदोश बंजारन लोग हैं। दिनभर जहां तक कुछ सामान बेचकर या मांग जीवन यापन करते हैं। ये लोग झुंड में रहते हैं। शाम में पुल के नीचे आकर रहते हैं। गर्मी के कारण मानपुर के सीताकुंड साइड वाले घाट पर पुल के नीचे सोते हैं। कुछ दिन बाद जगह बदल लेते हैं। सामान्य दिनों की तरह बुधवार को भी गर्मी और बारिश से बचाव के लिए पुल के नीचे ऊंचे स्थान पर ही आशियाना बना लिया।

दो दिनों की भारी बारिश के कारण गुरुवार की सुबह फल्गु में बाढ़ आ गयी। तेज बहाव वाले पानी के बीच खानाबदोश लोग फंस गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।