car stolen from rajpurhari police station muzaffarpur bihar बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से चुरा ले गया चोर, मुंह ताकती रही पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से चुरा ले गया चोर, मुंह ताकती रही पुलिस

चोर कार को चाबी से स्टार्ट करके ले गया है। इससे पुलिस को आशंका है कि कार चोरी करने वाले शातिर को संतोष ने ही चाबी के साथ भेजा होगा। जब्त कार दूसरी चाबी से स्टार्ट नहीं हो सकती है। इस आधार पर पुलिस संतोष की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Thu, 19 June 2025 08:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में शराब के साथ जब्त कार थाने के सामने से चुरा ले गया चोर, मुंह ताकती रही पुलिस

बिहार में पुलिस की नाक के नीचे गजब कारनामा हुआ है। मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना से शराब के साथ जब्त एक कार मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस चोर की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी का प्रयास कर रही है। वारदात के दौरान थाने पर ओडी अधिकारी एसआई रवींद्र कुमार और संतरी में होमगार्ड दिवाकर प्रसाद की ड्यूटी थी। दिवाकर उस समय ड्यूटी से गायब था। मामले में दोनों की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने शराब माफिया संतोष कुमार यादव पर कार चुराने की आशंका जताई है। एफआईआर दर्ज उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सात दिन पहले बीते 11 जून को रामपुरहरि थाना के दारोगा दिलीप कुमार यादव ने सूचना पर गोसाईपुर के संतोष कुमार यादव को शराब लदी कार के साथ टेंगराहा में घेरा। इस दौरान संतोष गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार में चाबी नहीं रहने पर गाड़ी को खिंचवाकर थाने लाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 54 लीटर विदेशी शराब जब्त की। एफआईआर में संतोष एवं अन्य को आरोपित बनाया गया। कार थाना के बगल में खाली प्लॉट में खड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नवादा और चंपारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कहां वज्रपात की चेतावनी
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग

मंगलवार रात करीब दो बजे एक चोर थाना में आया और उक्त कार को चोरी कर लिया। थाना में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान का प्रयास कर रही है। एएसपी पूर्वी शहरेयार अख्तर ने शराब के साथ जब्त हुई कार के चोरी हो जाने की पुष्टि की है। बताया कि इस मामले में थाना के एक दारोगा व होमगार्ड को सस्पेंड किया गया है।

दारोगा मंगलवार रात ओडी ड्यूटी व होमगार्ड संतरी ड्यूटी में था। कार चोरी की इस मामले में दोनों की लापरवाही प्राथमिक तौर पर सामने आई है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। बताया कि एसएसपी सुशील कुमार को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माचिस के नाम पर सिगरेट का कारोबार, करोड़ों की टैक्स चोरी; बिहार में सिंडिकेट
ये भी पढ़ें:बिहार में अब बिजली कनेक्शन लेने पर तार और पोल का पैसा नहीं देना होगा, नई दरें तय

कार को चाबी से स्टार्ट कर ले गया चोर

आरोपित चोर कार को चाबी से स्टार्ट करके ले गया है। इससे पुलिस को आशंका है कि कार चोरी करने वाले शातिर को संतोष ने ही चाबी के साथ भेजा होगा। जब्त कार दूसरी चाबी से स्टार्ट नहीं हो सकती है। इस आधार पर पुलिस संतोष की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

एक दर्जन मुखबिरों से कराई जा रही पहचान

आरोपित संतोष फरार चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे कार चोर की पहचान करने के लिए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मुखबिरों को थाने में बुलाया। उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पहचान करने के लिए कहा है। वहीं, एएसपी पूर्वी ने भी थाने पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, पीके ने तेजस्वी को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:निशांत को साजिश के तहत राजनीति में नहीं आने दे रहे, बोले तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।