acs s siddharth cook laung lata in rajgir nalanda हाथ से लौंगलता बना तलने लगे एस सिद्धार्थ, VIDEO में देखिए ACS का नया अंदाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हाथ से लौंगलता बना तलने लगे एस सिद्धार्थ, VIDEO में देखिए ACS का नया अंदाज

हालांकि, इस बार एसीएस एस सिद्धार्थ के चर्चा में रहने की वजह कुछ और है। दरअसल नालंदा के राजगीर में एसीएस एस सिद्धार्थ का नया और बिल्कुल अनूठा अंदाज दिखा है। यहां एस सिद्धार्थ एक दूकान में मशहूर लौंगलता बनाते नजर आए हैं।

Thu, 19 June 2025 11:43 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
हाथ से लौंगलता बना तलने लगे एस सिद्धार्थ, VIDEO में देखिए ACS का नया अंदाज

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ अक्सर चर्चा में रहते हैं। तेज-तर्रार IAS अफसर में शुमार एस सिद्धार्थ ने बिहार में शिक्षा को लेकर कई नए प्रयोग किए। हालांकि, इस बार एसीएस एस सिद्धार्थ के चर्चा में रहने की वजह कुछ और है। दरअसल नालंदा के राजगीर में एसीएस एस सिद्धार्थ का नया और बिल्कुल अनूठा अंदाज दिखा है। यहां एस सिद्धार्थ एक दूकान में मशहूर लौंगलता बनाते नजर आए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एस सिद्धार्थ राजगीर में में एक दुकान पर चाय पीने के लिए ठहरे थे। इस दौरान उनकी नजर इसी चाय दुकान में बन रही लौंगलता पर पड़ी। बताया जा रहा है कि चाय पीने के दौरान एस सिद्धार्थ ने दुकानदार से लौंगलता बनाने के बारे में पूछा। इसके बाद वो खुद दुकान के अंदर लौंगलता बनाने लगे।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ की पहचान एक ईमानदार और सादगी भरे अफसर की है। दुकान में मिठाई बना रहे एस सिद्धार्थ का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। कई लोग आईएएस अफसर के इस अनूठे अंदाज को देखकर हैरान भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे; यूं बची जान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।