sanjiv mukhiya son shiv and many relatives are also involved in paper leak cases संजीव मुखिया के गैंग में बेटा शिव भी शामिल, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक के मास्टरमाइंड की तलाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

संजीव मुखिया के गैंग में बेटा शिव भी शामिल, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक के मास्टरमाइंड की तलाश

ईओयू के पूछताछ में संजीव ने अपने गिरोह के सदस्यों की भूमिका की भी जानकारी दी है। इसमें बताया है कि उसके गिरोह में उसका बेटा डॉ. शिव, रॉकी समेत उसके कई रिश्तेदार भी सक्रिय थे। रॉकी की भूमिका सॉल्वर गिरोह के डॉक्टरों को मैनेज करने की थी।

Wed, 30 April 2025 05:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
संजीव मुखिया के गैंग में बेटा शिव भी शामिल, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक के मास्टरमाइंड की तलाश

विभिन्न पेपर लीक कांडों के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की तलाश दूसरे राज्यों को भी है। मंगलवार को राजस्थान पुलिस की एंटी करप्शन टीम ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से संपर्क कर संजीव मुखिया से जुड़ी जानकारी मांगी है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के कोटा में हुई परीक्षा धांधली में राजस्थान की एंटी करप्शन टीम संजीव मुखिया की तलाश कर रही है। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड, बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों की परीक्षा धांधली में भी मुखिया की भूमिका की जांच की जा रही है। इन राज्यों में उसके गिरोह को मदद करने वालों की जानकरी जुटाई जा रही है।

आज दोपहर रिमांड अवधि होगी पूरी

संजीव मुखिया से ईओयू की पूछताछ मंगलवार को भी जारी रही। दो दिनों की रिमांड अवधि बुधवार की दोपहर पूरी होने वाली है, जिसके बाद उसे वापस बेऊर जेल भेज दिया जाएगा। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया से हो रही पूछताछ में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसमें बिहार में पेपर लीक में मदद करने वाले सफेदपोशों और सॉल्वर गिरोह से जुड़े स्कॉलरों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक केस में EOU की रडार पर कई डॉक्टर, पैसों के लिए संजीव मुखिया के सॉल्वर

ईओयू की टीम पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की सूची बना रही है। इसके बाद पेपर लीक और परीक्षा धांधली में इनकी भूमिका की जांच की जाएगी। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ईओयू के पूछताछ में संजीव ने अपने गिरोह के सदस्यों की भूमिका की भी जानकारी दी है। इसमें बताया है कि उसके गिरोह में उसका बेटा डॉ. शिव, रॉकी समेत उसके कई रिश्तेदार भी सक्रिय थे। रॉकी की भूमिका सॉल्वर गिरोह के डॉक्टरों को मैनेज करने की थी। इसके लिए वह पटना और रांची के कई बड़े सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के भी संपर्क में था और मोटी राशि देकर उनसे पेपर सॉल्व कराता था।

संजीव मुखिया सीबीआई कोर्ट में एक को होगा पेश

पटना सीबीआई की विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार-2 ने मंगलवार को आरोपित संजीव मुखिया को नीट पेपर लीक मामले में एक मई को विशेष अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश जारी किया है। विशेष अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए यह आदेश बेऊर जेल के अधीक्षक को भेजा है। नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने विशेष अदालत में सोमवार को एक आवेदन दायर कर संजीव मुखिया को रिमांड करने के लिए अनुरोध किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी और रिमांड में झूलेगा संजीव मुखिया, EOU के बाद सीबीआई भी पूछताछ को तैयार
ये भी पढ़ें:फरारी में कहां छिपा था, संजीव मुखिया ने बताया; बीवी को राजनीति में लाने की इच्छा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।