bihar weather orage alert in nawada and champaran for rain yellow alert in kaimur aurangabad thunderbolt Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट; वज्रपात की भी चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट; वज्रपात की भी चेतावनी

Bihar Weather: बिहार के उत्तर-पूर्व और उत्तर मध्य भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को नवादा, गया जी और पश्चिम चंपारण में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Thu, 19 June 2025 05:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट; वज्रपात की भी चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रसार के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ी है। इससे तापमान में कमी आई है और तपिश से राहत मिली है।मौसमविदों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश में पूर्ण रूप से प्रसार पा सकेगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून बुधवार को रोहतास, गया जी, कैमूर, नवादा, सुपौल और मुंगेर में प्रवेश कर गया। जबकि राजधानी के पूर्वी छोर पर मानसून पहुंच गया है।

गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उधर बिहार के उत्तर-पूर्व और उत्तर मध्य भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को नवादा, गया जी और पश्चिम चंपारण में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब बिजली कनेक्शन लेने पर तार और पोल का पैसा नहीं देना होगा, नई दरें तय

कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। पटना सहित शेष भागों के कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है। मौसमविदों का अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

आठ जिलों में हुई बारिश

वहीं, गया जी, औरंगाबाद, भभुआ, नालंदा, रोहतास, बक्सर, नालंदा, पश्चिम चंपारण के अलग-अलग भागों में बुधवार को झमाझम वर्षा हुई। गया जी में 37.8 जबकि डोभी में सर्वाधिक वर्षा 105 मिमी बारिश हुई। पटना में 1.2 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को दो डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यहां भी हुई बारिश

औरंगाबाद के नवीनगर में 74.2 मिमी, बोधगया में 70.4 मिमी, गया के परैया में 65.4 मिमी, भभुआ के अधवारा में 62.6 मिमी, गया के डुमरिया में 56.6 मिमी, बाराचट्टी में 52.8 मिमी, शेरघाटी में 52.4 मिमी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 42.2 मिमी, बांका के बौसी में 38.2 मिमी, रोहतास के नौखा में 38.1 मिमी, नालंदा के थरथरी में 37.2 मिमी, गया के इमामगंज में 36.2 मिमी, रोहतास के डेहरी में 35.8 मिमी, मधुबनी में 33.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर - अधिकतम - न्यूनतम

पटना - 36.0 - 28.7

गया - 32.8 - 25.0

भागलपुर - 31.4 - 26.8

मुजफ्फरपुर - 34.4 - 27.8

पूर्णिया - 32.2 - 26.9

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटलिपुत्र टू गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन कहां-कहां रुकेगी ,संभावित किराया कितना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।