Chirag Paswan said It is not wrong to be ambitious but will remain in NDA महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं पर एनडीए में ही रहूंगा, बोले चिराग पासवान, नीतीश सरकार पर उठाते हैं सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं पर एनडीए में ही रहूंगा, बोले चिराग पासवान, नीतीश सरकार पर उठाते हैं सवाल

चिराग पासवान ने कहा कि मैं एनडीए में था, एनडीए में हूं और रहूंगा। रही बात महत्वाकांक्षी होने की तो जीवन में अति महत्वाकांक्षी होना कहीं से गलत नहीं है।

Sun, 3 Aug 2025 03:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं पर एनडीए में ही रहूंगा, बोले चिराग पासवान, नीतीश सरकार पर उठाते हैं सवाल

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी होना कहीं से गलत नहीं है। लेकिन मेरी महत्वाकांक्षा, मेरे गठबंधन से ऊपर नहीं है। हम लोग साथ मिलकर बिहार के विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्पित हैं और एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे।

रविवार को एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि मेरा समर्पण मेरे प्रधानमंत्री के लिए आंख मूंदकर है। जब तक मेरे प्रधानमंत्री हैं, चिराग पासवान आंख मूंद कर उनके साथ है। मैं एनडीए में था, एनडीए में हूं और रहूंगा। रही बात महत्वाकांक्षी होने की तो जीवन में अति महत्वाकांक्षी होना कहीं से गलत नहीं है। महत्वाकांक्षा व्यक्ति की सफलता का आधार होता है। जब कोई आपके साथ नहीं होता, तब आपका आत्मविश्वास ही आपका साथ देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:… तो चिराग को वोट दे देंगे प्रशांत, कहा- वो NDA छोड़ दें तो भी गठबंधन नहीं होगा

चिराग पासवान से जब पूछा गया कि आप केंद्र की राजनीति से बिहार की राजनीति को तरजीह दे रहे हैं। अब क्या महत्वाकांक्षा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि माता-पिता के अलावे कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी को आगे बढ़ते देखना चाहता है। इसलिए हर आदमी को महत्वाकांक्षी होना चाहिए। कहा कि जब पार्टी तोड़ दी गयी और घर से निकाल दिया गया।। लोग तब खत्म कर देने के लिए कंकड़ मार रहे थे। जब अपने प्रयास से तैर कर पार कर गए तो चार लोग पूछते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक नाव पर होने का विश्वास जगाएं चिराग पासवान, बोले नीतीश के मंत्री संतोष सुमन

दरअसल यह सवाल इसलिए उठता है कि चिराग पासवान केंद्र की राजनीति(सरकार) कंफर्टेबली फिट हैं। लेकिन उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। एनडीए में रहते हुए वे नीतीश सरकार की आलोचना करने से पीछे नहीं हटते। चिराग और प्रशांत किशोर एक दूसरे की तारीफ भी करते हैं। विपक्षी आरोप लगाते हैं कि चिराग पासवान बिहार का मुख्यमंत्री बनने के लिए स्वांग रच रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक भी विधायक नहीं तो सपोर्ट कैसे? चिराग से नीतीश के विधायक का तीखा सवाल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को नीरज बबलू ने किया चैलेंज, बोले- अगर दम है तो... चिराग पर कही यह बात
ये भी पढ़ें:बिहार में अपराध की चिंता तो एनडीए छोड़ें, चिराग को प्रशांत किशोर ने घेरा
ये भी पढ़ें:अपराध पर बयानबाजी फैशन बन गया है; संतोष सुमन का चिराग और तेजस्वी पर तीखा तंज
ये भी पढ़ें:चिराग को दुख, मांझी को गर्व; नीतीश सरकार पर फिर भिड़े मोदी के दो मंत्री
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।