Neeraj Bablu Bjp challenged Tejashwi for election boycott also commented on Chirag paswan तेजस्वी को नीरज बबलू ने किया चैलेंज, बोले- अगर दम है तो... चिराग पर कही यह बात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को नीरज बबलू ने किया चैलेंज, बोले- अगर दम है तो... चिराग पर कही यह बात

नीरज बबलू ने कहा कि अगर उनमें दम है तो वोट का बहिष्कार करें, चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बहिष्कार किया तो जनता उनका बहिष्कार कर देगी।

Sun, 27 July 2025 04:32 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तेजस्वी को नीरज बबलू ने किया चैलेंज, बोले- अगर दम है तो... चिराग पर कही यह बात

एसआईआर का विरोध करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव के बहिष्कार पर विचार करने की बात कह दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इसका समर्थन भी कर दिया। इस मुद्दे पर बीजेपी ने तेजस्वी को चैलेंज किया है। पार्टी नेता और नीतीश सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि तेजस्वी में दम है तो चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं। नीरज ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर भी बयान दिया।

सहरसा में रविवार को बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। चुनाव बहिष्कार मामले को लेकर कहा कि अगर उनमें दम है तो वोट का बहिष्कार कीजिए, चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बहिष्कार किया तो जनता उनका बहिष्कार कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप बढ़ाएंगे लालू की टेंशन
ये भी पढ़ें:यह भाई वीरेंद्र की प्रेशर पॉलिटिक्स है, 2 करोड़ ऑफर पर बीजेपी के नीरज भड़के

पीएचईडी मंत्री ननीरज बबलू ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। जब भी चुनाव आता है तब तब ये लोग नौटंकी शुरू कर देते हैं। कभी ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हैं तो कभी चुनाव आयोग को गलत बताते हैं। जहां जीत जाते हैं वहां का ईवीएम अच्छा रहता है और चुनाव आयोग बहुत अच्छा हो जाता है। जहां ये लोग हार जाते हैं वहां चुनाव आयोग को गाली देने लगते हैं और ईवीएम को गलत बताने लगते है। कभी प्रशासन को गाली देंगे तो मोदी जी को गाली देंगे। इन लोगों का काम ही है सरकार के अच्छे कामों का विरोध करना। इनलोगों में कोई सकारात्मकता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई पार्टी बनाएंगे तेजप्रताप? नया सोशल मीडिया पेज बनाया, बोले- जिसका कायम प्रताप…
ये भी पढ़ें:तेजप्रताप विवाद में कूदे अनुष्का के मामा, बोले- तेजस्वी ने भी लव मैरिज किया
ये भी पढ़ें:लालू परिवार ने तेजप्रताप से धोखा किया, नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर हमला

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाने वाले चिराग पासवान पर नीरज बबलू ने कहा कि वे एनडीए के घटक हैं और गंठबंधन के लिए काम करते हैं। एनडीए में सभी लोग स्वंत्रन्त्र हैं। अपने अपने विचार रखने के लिए कोई रोक नहीं है। किसी मुद्दे पर विरोध करने का मतलब यह नहीं है कि गठबंधन के विरोध में आ गए। चिराग पासवान एनडीए के पार्ट हैं और एनडीए को मजबूत करने के लिए प्रयास भी करते हैं। वे युवा हैं और अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।